चाय और कॉफी की जगह पीये ये 5 स्वस्थ्यवर्धक पेय, सेहत के लिए हैं फायदेमंद
चाय और कॉफी, भारत के सबसे लोकप्रिय पेय हैं। ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत इन्हीं 2 पेय के साथ करना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोग तो दिनभर में कई चाय या कॉफी पी जाते हैं और धीरे-धीरे ये उनकी लत बन जाती है। यह ठीक नहीं है क्योंकि इनका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। चलिए फिर आज हम आपको चाय या कॉफी की लत से छुटकारा दिलाने के लिए 5 अन्य स्वस्थ्यवर्धक पेय विकल्प बताते हैं।
हर्बल चाय
हर्बल चाय प्राकृतिक रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है इसलिए यह चाय और कॉफी का स्वस्थ विकल्प है। लाभ के लिए आप कॉफी या चाय पीने की बजाय ग्रीन टी, हिबिस्कस चाय, पेपरमिंट चाय या कैमोमाइल चाय जैसी हर्बल चाय पी सकते हैं। ये चाय कैफीन मुक्त, स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। यहां जानिए हर्बल चाय और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में।
नारियल पानी
नारियल का पानी लगभग हर नुक्कड़ पर आसानी से मिल जाता है। यह एक ऐसा प्राकृतिक पेय है, जिसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप चाय और कॉफी को इस स्वस्थ्यवर्धक पेय के साथ बदल सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी भी पूरी होगी। इसके अलावा इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्वों की मात्रा बहुत होती है इसलिए यह वजन घटाने की प्रक्रिया को भी तेज करता है।
दूध से बनी स्मूदी और शेक
चाय और कॉफी को आप नारियल के दूध और बादाम के दूध जैसे पौधे-आधारित दूध से भी बदल सकते हैं क्योंकि ये पौष्टिक होते हैं। आप इस दूध से स्मूदी या शेक बना सकते हैं। इसके लिए दूध में अपने पसंदीदा फल, शहद, गुड़, बीज और मेवे डालकर इसे तैयार करें। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को पोषण देने में भी मददगार हैं। सुबह के नाश्ते में ये 5 स्मूदी भी बनाएं। इनसे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी।
डिटॉक्स पेय, कोम्बुचा और नींबू पानी
चाय और कॉफी दोनों कैफीन से भरपूर होती हैं, जो नींद के पैटर्न को प्रभावित, रक्तचाप के स्तर को बढ़ा और चिंता की समस्या पैदा कर सकती हैं। इन समस्याओं से बचाव के लिए आप चाय या कॉफी के बजाय डिटॉक्स पेय पदार्थों को पी सकते हैं। इन्हें घर पर बनाना आसान है और इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आप डिटॉक्स पेय के साथ-साथ नींबू पानी और कोम्बुचा चाय जैसे विकल्पों को भी आजमा सकते हैं।
हल्दी वाला दूध
चाय और कॉफी की जगह हल्दी वाला दूध पीना अधिक फायदेमंद है। यह पेय एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसे बनाने के लिए हल्दी, इलायची, काली मिर्च, शहद, दालचीनी और अदरक जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। नियमित रूप से इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, मधुमेह की समस्या कम होती है और पुराने संक्रमणों का जोखिम भी कम होता है। हल्दी वाले दूध के सेवन ये स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।