2050 तक दुनियाभर के आधे से अधिक वयस्क होंगे मोटापा का शिकार, अध्ययन में हुआ खुलासा
क्या है खबर?
बढ़ता वजन शरीर को कई बीमारियों का घर बना सकता है और इसे लेकर हालिया एक रिपोर्ट में चेतावनी भी दी गई है।
प्रमुख मेडिकल जर्नल लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, साल 2050 तक दुनियाभर में आधे से ज्यादा वयस्क और एक तिहाई बच्चे और युवा ज्यादा वजन या मोटापे से ग्रस्त हो जाएंगे। इससे समय से पहले मृत्यु, बीमारी और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों पर भारी दबाव का खतरा पैदा होगा।
आइए अध्ययन के बारे में जानें।
अध्ययन
पिछले तीन दशकों में बढ़ा मोटापे का संकट- अध्ययन
लैंसेट में प्रकाशित विश्लेषण के अनुसार, पिछले तीन दशकों में बढ़ते मोटापे के संकट से निपटने में वैश्विक विफलताओं के कारण प्रभावित लोगों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।
अध्ययन से पता चलता है कि अब 25 या उससे अधिक आयु के 211 करोड़ वयस्क और 5 से 24 वर्ष की आयु के 49.3 करोड़ बच्चे और युवा ज्यादा वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं, जबकि साल 2050 तक इस संख्या के बढ़ने की संभावना है।
मोटापा
बच्चों और युवा लोगों में मोटापे की खतरनाक वृद्धि
शोध में बच्चों और युवा लोगों में मोटापे की खतरनाक वृद्धि की संभावना जताई गई है।
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रमुख लेखक प्रोफेसर इमैनुएला गाकिडो ने कहा, "अत्यधिक वजन और मोटापे की वैश्विक महामारी एक गंभीर त्रासदी और एक बड़ी सामाजिक विफलता है।"
शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि हर जगह बच्चे पिछली पीढ़ियों की तुलना में तेजी से वजन बढ़ा रहे हैं, जिससे कम उम्र में टाइप2 मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और कैंसर होने का खतरा बढ़ रहा है।
गरीब देश
अधिकतर वयस्क मोटापे से ग्रस्त
साल 2050 में दुनिया की मोटापे से ग्रस्त वयस्क आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा 65 वर्ष या उससे अधिक आयु का होने का अनुमान है, जो पहले से ही बोझिल स्वास्थ्य प्रणालियों पर दबाव बढ़ाएगा और कम संसाधन वाले देशों में बढ़ाएगा और कम संसाधन वाले देशों में सेवाओं पर कहर बरपाएगा।
हाल ही में वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन द्वारा प्रकाशित एक दूसरे अध्ययन में भी गरीब देशों में मोटापे के प्रभाव के बारे में चेतावनी दी है।
तरीके
वजन को कम करने के प्रभावी तरीके
रोजाना कम से कम 30 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना या तैराकी करें।
इसके अतिरिक्त संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी होता है ताकि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें और आप स्वस्थ रहें।
साथ ही शक्कर और तले हुए भोजन से बचें क्योंकि ये वजन बढ़ाने का मुख्य कारण होते हैं। दिनभर में छोटे-छोटे भोजन लें ताकि मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहे और भूख पर नियंत्रण बना रहे।