गर्मियों में नियासिनामाइड या विटामिन-C? जानिए कौन-सा सीरम है आपके लिए बेहतर
क्या है खबर?
त्वचा की देखभाल के लिए विटामिन-C और नियासिनामाइड के सीरम का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, गर्मियों में अधिकतर लोग विटामिन-C युक्त सीरम को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि यह त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करता है। वहीं, नियासिनामाइड युक्त सीरम की भी एक बड़ी मांग है, क्योंकि यह तैलीय त्वचा के लिए अच्छा होता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में कौन-सा सीरम आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है।
विटामिन-C
विटामिन-C सीरम के लाभ
विटामिन-C एक ऐसा पोषक तत्व है, जो त्वचा को कोमल बनाने और इसे सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकता है। यह एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह सीरम त्वचा की चमक को बढ़ाने, रंगत को निखारने और त्वचा को नमी देने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में भी मददगार है।
नियासिनामाइड
नियासिनामाइड के फायदे
नियासिनामाइड विटामिन-B3 का एक रूप है, जो त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करने में मदद करता है। यह एक बेहतरीन नमी देने वाला तत्व है और त्वचा के प्राकृतिक तेलों को संतुलित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा की चमक बढ़ाने, रोमछिद्रों को कम करने और झुर्रियों को दूर करने में भी सहायक है। अगर आप इस सीरम का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपकी त्वचा से सभी दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे।
चयन
गर्मियों में कौन-सा सीरम चुनें?
अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आप गर्मियों में विटामिन-C सीरम के बजाय नियासिनामाइड युक्त सीरम का इस्तेमाल करें। वहीं, अगर आपकी त्वचा रूखी है तो विटामिन-C युक्त सीरम का उपयोग करें। इसके अलावा अगर आप सूरज की हानिकारक किरणों से बचना चाहते हैं तो विटामिन-C युक्त सीरम का चयन करना बेहतर होता है। साथ ही, अगर आपकी त्वचा पर दाने होते हैं तो भी विटामिन-C युक्त सीरम का इस्तेमाल करें।
महत्वपूर्ण बातें
ध्यान देने योग्य बातें
सीरम का इस्तेमाल करने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार का पता लगा लें, क्योंकि हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती है। इसके अलावा सीरम खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और ग्राहकों की राय पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आपको कोई भी सीरम लगाने के बाद एलर्जी या कोई अन्य समस्या होती है तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें और त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क कर लें।