सिर की रूखी त्वचा से परेशान हैं? इन 5 घरेलू नुस्खों को आजमाएं
क्या है खबर?
अगर बालों की देखभाल न की जाए तो इससे रूसी और सिर की सूखी त्वचा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, सिर की सूखी त्वचा से राहत पाने के लिए लोग महंगे से महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनसे सिर की सूखी त्वचा से छुटकारा मिल सकता है।
#1
नारियल का तेल
नारियल के तेल में मौजूद जरूरी फैटी एसिड सिर की सूखी त्वचा को नरम और पोषित करने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए अपने सिर पर हल्के हाथों से नारियल के तेल से मालिश करें, फिर इसे 30-45 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर इससे बालों को धो लें। यह घरेलू उपाय आसानी से किया जा सकता है।
#2
एलोवेरा जेल का उपयोग
एलोवेरा जेल में मौजूद गुण सिर की सूखी त्वचा को आराम देने और इसे नमी देने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल और जैतून के तेल की बराबर मात्रा मिलाएं, फिर मिश्रण को अपने पूरे सिर पर लगाएं। इसके बाद सिर को शॉवर कैप से ढक लें और 30 मिनट के बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें।
#3
नींबू का रस
नींबू का रस सिर की सूखी त्वचा के लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। यह मृत त्वचा को हटाने और सिर की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए अपने पूरे सिर पर नींबू के रस को अच्छे से लगाएं और 5 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह तरीका आसानी से अपनाया जा सकता है।
#4
शहद का उपयोग
शहद एक प्राकृतिक नमी देने वाला है, जो सिर की सूखी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए सबसे पहले एक कटोरी में शहद और जैतून के तेल की बराबर मात्रा मिलाएं, फिर इसे अपने पूरे सिर पर लगाएं। इसके बाद सिर को शॉवर कैप से ढक लें और 30 मिनट के बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें। यह उपाय भी काफी असरदार है।
#5
दही से पोषण
दही में प्रोटीन, विटामिन और जरूरी फैटी एसिड होते हैं, जो सिर को पोषित करने के साथ-साथ इसे नरम भी कर सकते हैं। लाभ के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही, जैतून का तेल और नींबू का रस मिलाएं, फिर इस मिश्रण को अपने पूरे सिर पर लगाएं। इसके बाद सिर को शॉवर कैप से ढक लें और 30 मिनट के बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें। यह तरीका भी बहुत फायदेमंद है।