Loading...
खराब मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के कारण ज्यादातर युवा छोड़ रहे हैं काम, अध्ययन में खुलासा
खराब सेहत का काम पर असर (तस्वीर: पिक्सेल)

खराब मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के कारण ज्यादातर युवा छोड़ रहे हैं काम, अध्ययन में खुलासा

लेखन सयाली
Nov 17, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

कोई भी व्यक्ति तभी खुश रह पाता है, जब उसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा हो। ऐसा न होने का असर काम से लेकर निजी जिंदगी तक, हर चीज पर पड़ता है। अब एक अध्ययन भी यह दावा करता है कि जिन युवाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है, वे अपने काम-काज या पढ़ाई आदि को छोड़ देते हैं। ऐसा यूनाइटेड किंगडम (UK) में देखने को मिल रहा है।

अध्ययन

लंदन में हुआ यह अध्ययन

यह अहम अध्ययन यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने मिलकर पूरा किया है। इसे इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर: UCLH से आर्थिक समर्थन मिला था।

इसके प्रमुख लेखक डॉ जैक्स वेल्स और वरिष्ठ लेखिका प्रोफेसर प्रवीथा पटलय थीं। इस अध्ययन को 'BMC ग्लोबल एंड पब्लिक हेल्थ' नाम की पत्रिका में प्रकाशित किया गया था।

इसके जरिए युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नजर रखी गई थी।

जांच

इस तरह किया गया अध्ययन

अध्ययन के लिए UK में 16 से 24 वर्ष की आयु के 15,000 से अधिक लोगों के डेटा को खंगाला गया था। इन सभी ने 2009 और 2023 के बीच 'UK हाउसहोल्ड लोंगिट्यूडिनल स्टडी' के तहत सर्वेक्षण के सवालों के जवाब दिए थे।

सवाल स्वास्थ्य और काम-काज आदि से जुड़े थे। सामने आया कि 2014-18 की तुलना में 2019-23 के दौरान बीमार युवाओं की संख्या में वृद्धि उनके काम, पढ़ाई या प्रशिक्षण से बाहर रहने का एक अहम कारण थी।

ADVERTISEMENT

नतीजे

क्या रहे अध्ययन के नतीजे?

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि 2026 के अप्रैल से जून के बीच, UK में 16-24 साल के लगभग 10 लाख युवा किसी काम, पढ़ाई या ट्रेनिंग में शामिल नहीं थे।

16-24 साल के युवाओं में से ऐसे लोगों का अनुपात, जो न तो काम कर रहे थे और न ही किसी शिक्षा या प्रशिक्षण से जुड़े थे, वित्तीय संकट के बाद 2009-2013 के बीच 12-15 प्रतिशत और 2019-2023 तक 15-16 प्रतिशत था।

2014-2018 के बीच यह दर 10.5-11.5 प्रतिशत रही।

ADVERTISEMENT

परिणाम

स्वस्थ रहने पर काम में लगेगा मन

2017-2023 के बीच, स्वास्थ्य समस्या, विकलांगता और मानसिक परेशानी से जूझने वाले युवाओं में लगातार वृद्धि हुई। जैक्स वेल्स के मुताबिक, खराब सेहत का उन युवाओं की संख्या पर बड़ा असर पड़ा है, जो काम, पढ़ाई या ट्रेनिंग से बाहर हैं।

हालांकि, 2019-23 के दौरान काम, पढ़ाई या प्रशिक्षण से बाहर रहने वाले युवाओं की संख्या में हुई पूरी बढ़ोतरी को केवल खराब स्वास्थ्य के आधार पर नहीं समझाया जा सकता।

इसमें अन्य कारकों की भी भूमिका हो सकती है।

ADVERTISEMENT