NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिवाली के दिन घर सजाने के लिए बनाई जाती है रंगोली, जानिए 5 खूबसूरत डिजाइन
    अगली खबर
    दिवाली के दिन घर सजाने के लिए बनाई जाती है रंगोली, जानिए 5 खूबसूरत डिजाइन

    दिवाली के दिन घर सजाने के लिए बनाई जाती है रंगोली, जानिए 5 खूबसूरत डिजाइन

    लेखन सयाली
    Oct 21, 2024
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    भारत में सभी लोग दिवाली का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस त्योहार पर घर की अच्छी तरह सफाई की जाती है और कोने-कोने को दियों से रोशन किया जाता है।

    दिवाली पर लोग अलग-अलग अंदाज में अपने घर की सजावट करते हैं। हालांकि, सभी के घरों में खूबसूरत रंगोली जरूर बनाई जाती है।

    आप दिवाली पर अपने घर में ये 5 तरह की रंगोलियां बना सकते हैं।

    #1

    मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली

    मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन पूजन के बाद मां लक्ष्मी लोगों के घरों में प्रवेश करती हैं और उनपर कृपा बरसाती हैं।

    ऐसे में उनके चरणों को बेहद शुभ माना जाता है और उन्हें घर की सजावट में भी शामिल किया जाता है। आप सुंदर रंगों का इस्तेमाल करके अपने घर पर मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली बना सकते हैं।

    इसके लिए लाल और सफेद रंग का उपयोग करें और माता के पग बनाएं।

    #2

    चौकोर आकर वाली रंगोली

    आम तौर पर सभी लोग त्योहारों पर गोल आकार की रंगोली बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो चौकोर आकार की रंगोली बनाना अच्छा रहेगा।

    सबसे पहले किसी एक रंग से चौकोर बनाएं और उसके कोनों पर छोटी-छोटी बिंदुएं बना दें। अब बीच के हिस्से में किसी अन्य रंग से फूल या अपनी मन चाही कलाकृति बनाएं और उसपर दिये रख दें।

    आपको दिवाली पर इस तरह से अपने घर को सजाना चाहिए।

    #3

    फूलों वाली रंगोली

    रंगोली बनाने का सबसे आसान तरीका होता है फूलों वाली डिजाइन बनाना। आप अपने मन चाहे रंगों को चुनकर कोई भी खूबसूरत सा फूल बना सकते हैं।

    इसे और भी ज्यादा सुंदर बनाने के लिए चारों ओर पत्तियां भी बना दें। अगर आपके पास रंगोली बनाने वाले रंग उपलब्ध नहीं हैं, तो फूलों की पंखुड़ियों से ही फूलों वाली आकर्षक रंगोली तैयार कर लें।

    आप इस साल सबसे मजेदार दिवाली पार्टी आयोजित करने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं।

    #4

    बधाई वाली रंगोली

    दिवाली के दिन सभी के घरों में मेहमान आते हैं, जिनका स्वागत आप संदेश वाली रंगोली से कर सकते हैं। अपने घर की चौखट पर या दरवाजों के पास दिवाली की बधाई देने वाली रंगोली बनाएं।

    इसके लिए सबसे पहले किसी एक रंग से गोल आकार बनाएं और उसके आस-पास अन्य रंगों से पंखुड़ियां, बिंदुएं या अन्य डिजाइन बना दें।

    अब बीच के हिस्से में सफेद रंग से 'दिवाली की शुभकामनाएं' या 'हैपी दिवाली' लिख दें।

    #5

    कलाकृतियों वाली रंगोली

    अगर आपको चित्रकारी करने का शौक है और आप इस कला में माहिर हैं, तो आपको साधारण रंगोली के बजाय बड़ी रंगोली बनानी चाहिए।

    अपने घर के किसी बड़े स्थान पर शानदार कलाकृतिओं वाली रंगोली बनाएं। आप रंगोली बनाने वाले रंगों की मदद से जमीन पर दिवाली मनाता हुआ परिवार, गणेश जी की मूरत, दिवाली के पटाखे या दिये आदि जैसे चित्र उकेर सकते हैं।

    इन कलाकृतियों को देखकर सभी आपकी सराहना करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिवाली
    त्यौहार
    घर की सजावट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    दिवाली

    नई कार घर ले जाते समय नहीं आएगी परेशानी, अपनाएं ये तरीके  लेटेस्ट कार
    भारत के अलग-अलग हिस्सों में कैसे मनाया जाता है दिवाली का त्योहार? जानिए अनूठे तरीके त्यौहार
    दिवाली पर अपने दोस्तों और करीबियों को दें ये उपहार, हो जाएंगे खुश  त्यौहार
    दिवाली पर मेहमानों को परोसें ये 5 स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन, आसान है रेसिपी खान-पान

    त्यौहार

    नवरात्रि में व्रत के साथ घटाना चाहते हैं वजन? डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ नवरात्रि
    नवरात्रि के दौरान ऊर्जावान और तरोताजा रहने के लिए पियें ये 5 पेय पदार्थ नवरात्रि
    नवरात्रि: व्रत में भी खाए जा सकते हैं मोमो, जानिए उपवास वाले साबूदाना मोमो की रेसिपी रेसिपी
    नवरात्रि के दौरान ही खुलते हैं मां दुर्गा के ये 2 मंदिर, दर्शन करने जरूर जाएं नवरात्रि

    घर की सजावट

    रूम फ्रेशनर घर पर भी आसानी से किए जा सकते हैं तैयार, जानिए 5 तरीके लाइफस्टाइल
    ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स क्रिसमस
    नया साल 2023: घर पर मजेदार पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स मनोरंजन
    नया साल 2023: नया लुक देने के लिए घर को इन 5 तरीकों से सजाएं लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025