Loading...
साल 2023 में आएंगे ये लॉन्ग वीकेंड, घूमने के लिए बनाया जा सकता है प्लान
2023 में आने वाले लॉन्ग वीकेंड

साल 2023 में आएंगे ये लॉन्ग वीकेंड, घूमने के लिए बनाया जा सकता है प्लान

लेखन अंजली
Dec 02, 2022
11:40 am

क्या है खबर?

अगर आपको लगता है कि 2022 में बहुत से लॉन्ग वीकेंड थे तो आपको बता दें कि आने वाले साल 2023 में भी इसकी कमी नहीं है। इस साल में पांच से छह लॉन्ग वीकेंड आएंगे, जिसके दौरान आप अपनी रोजमर्रा की परेशानियों से थोड़ा ब्रेक लेकर कुछ क्षण सुकून से बिता सकते हैं। इसलिए स्मार्ट प्लान बनाएं और इन लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा उठाएं। आइए 2023 के सभी लॉन्ग वीकेंड के बारे में जानते हैं।

#1

गुड फ्राइडे

7 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे है। इसके बाद 8 अप्रैल को शनिवार और 9 अप्रैल को रविवार है।

अगर आपको करीब से जंगली जानवर देखने का शौक है तो इस लॉन्ग वीकेंड पर आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (उत्तराखंड), रणथंभौर नेशनल पार्क (राजस्थान) और बांदीपुर नेशनल पार्क (कर्नाटक) जाने का प्लान बना सकते हैं।

अगर आप इन जगहों पर जाते हैं तो अपना DSLR साथ ले जाना न भूलें क्योंकि यहां बाघ के दिखने की संभावना अधिक रहती है।

#2

बुद्ध पूर्णिमा

5 मई (शुक्रवार) को बुद्ध पूर्णिमा है। इसके बाद 6 मई को शनिवार और 7 मई को रविवार पड़ रहा है।

इस लॉन्ग वीकेंड पर आप हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना सकते हैं और एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

आप चाहें तो अपने परिवार या दोस्तों के साथ धर्मशाला जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप अरुणाचल प्रदेश की जीरो नामक जगह भी घूमने जा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

गांधी जयंती

30 सितंबर को शनिवार है, फिर 01 अक्टूबर को रविवार और 2 अक्टूबर (सोमवार) को गांधी जयंती है।

इस दौरान आप हिमाचल प्रदेश के बीर-बिलिंग जाकर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, आप वन्य जीवन को करीब से देखने के लिए कर्नाटक के काबिनी वन रिजर्व जाने पर भी विचार कर सकते हैं।

राजस्थान के माउंट आबू जाने का भी प्लान बना सकते हैं और डाइविंग समेत डॉल्फिन-स्पॉटिंग के लिए तारकरली भी जा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#4

दुर्गा पूजा और दशहरा

21 अक्टूबर को शनिवार, 22 अक्टूबर रविवार, 23 अक्टूबर (सोमवार) को महा नवमी और 24 अक्टूबर (मंगलवार) को दशहरा है।

अपने परिवार के साथ इस लॉन्ग वीकेंड का आनंद लेने का सबसे अच्छा है। इस दौरान आप कोलकाता जाकर वहां के पांच दिवसीय दुर्गा पूजा के उत्सव का जश्न मना सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, ऋषिकेश जाकर गंगा के नजारों समेत तरह-तरह की एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

#5

गुरु नानक जयंती

25 नवंबर को शनिवार और 26 नवंबर को रविवार है, जबकि 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती है।

इस लॉन्ग वीकेंड पर आप केरल में वायनाड के कॉफी, रबर और मसालों आदि के सुरम्य बागानों के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, आप लोनावला के पास शिरोटा झील के किनारे कैंपिंग के लिए भी जा सकते हैं।

अगर आपको इतिहास में रुचि है तो मध्य प्रदेश के खजुराहो की यात्रा करें।

#6

क्रिसमस

23 दिसंबर को शनिवार, 24 दिसंबर को रविवार और 25 दिसंबर को क्रिसमस है।

इस दौरान कश्मीर में बर्फबारी होती है, इसलिए यहां जाकर आपको एक अलग ही अनुभव मिल सकता है।

इसके अतिरिक्त, आप मेघालय के शिलांग जाने का भी प्लान बना सकते हैं, जिसे 'पूर्वी भारत का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है।

यहां के पर्यटन स्थलों की बात करें तो आप ईस्ट खासी हिल्स, उमियम झील और एलीफेंट फॉल्स की यात्रा कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT