Loading...
गणतंत्र दिवस पर मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट तिरंगे वाली मिठाइयां, जानिए इनकी आसान रेसिपी

गणतंत्र दिवस पर मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट तिरंगे वाली मिठाइयां, जानिए इनकी आसान रेसिपी

लेखन सयाली
Jan 19, 2025
08:14 pm

क्या है खबर?

जल्द ही भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है, जिस दिन देश का संविधान अपनाया गया था। इस राष्ट्रिय त्योहार पर झंडा फेहराया जाता है, देशभक्ति के गीत बजाए जाते हैं और एक दूसरे को बधाई दी जाती है। अगर आप भी इस पर्व के मौके पर घर में समारोह का आयोजन कर रहे हैं तो मेन्यू में ये तिरंगे वाली मिठाइयां शामिल करें। इनका स्वाद बेहद लाजवाब होता है और इनकी रेसिपी भी आसान होती है।

#1

तिरंगे के रंगों वाली खीर

आप गणतंत्र दिवस पर तिरंगे वाली खीर बना सकते हैं। इसमें पिस्ता और केसर शामिल करें और तिरंगे के रंग जोड़ दें।

इसमें इस्तेमाल होने वाले दूध, चावल और नारियल झंडे के सफेद रंग को दर्शाएंगे। इसे बनाने के लिए दूध में चीनी और चावला डालकर पकने दें। इसमें घिसा हुआ नारियल, सूखे मेवे और बारीक कटा हुआ पिस्ता डालें और मिलाएं।

अब एक कटोरी में दूध लेकर उसमें केसर मिलाएं और इस मिश्रण को खीर में डाल दें।

#2

तिरंगे के रंगों वाली बर्फी

तिरंगे के रंगों वाली बर्फी बनाने के लिए कढ़ाई में दूध उबालें। इसमें चीनी डालकर तब तक पकाएं, जब तक दूध आधा न हो जाए।

अब इसमें थोड़ा-सा घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को 3 भागों में बांट लें और एक भाग में केसर और दूसरे भाग में पिस्ता का पेस्ट मिलाएं, ताकि तिरंगे के रंग बन सकें।

इन मिश्रणों को एक घी लगे सांचें में भरकर जमा लें और बर्फी के आकार में काटें।

ADVERTISEMENT

#3

तिरंगे के रंगों वाला केक 

आप इस खास त्योहार पर तिरंगे के रंगों वाला केक भी बना सकते हैं। इसके लिए मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, वेनिला का अर्क और मक्खन मिलाकर बैटर तैयार करें।

इसे 3 भाग में बांट लें और एक में हरा और एक में नारंगी फूड कलर मिलाएं। तीनों केक को अलग-अलग बेकिंग ट्रे में बेक करें और एक के ऊपर एक स्टैक करके परोसें।

आप केक पर तिरंगे के रंगों वाली आइसिंग भी लगा सकती हैं।

ADVERTISEMENT

#4

तिरंगा फ्रूट चाट 

फलों के शौकीन लोग इस पर्व पर स्वादिष्ट तिरंगा फ्रूट चाट बनाकर खा सकते हैं। एक कटोरे में कटे हुए सेब, कीवी और संतरे को एक साथ मिलाएं।

इसपर थोड़ा-सा चाट मसाला और नींबू का रस छिड़क दें। यह चटपटा फल मिश्रण स्वाद का एक विस्फोट प्रदान करता है।

आप नारंगी और हरे रंग को बढ़ाने के लिए इसमें पपीता और अंगूर भी मिला सकते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ेगा।

ADVERTISEMENT