LOADING...
बारिश के दिनों में बनाकर खाएं ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान है रेसिपी
ये 5 झटपट स्नैक्स करेंगे आपका दिल खुश

बारिश के दिनों में बनाकर खाएं ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान है रेसिपी

May 01, 2026
08:29 pm

क्या है खबर?

मानसून के दौरान बारिश का मजा दोगुना हो जाता है, लेकिन इस दौरान खाने-पीने की चीजों को लेकर सावधानी बरतना भी जरूरी है। बारिश के मौसम में सभी का मन स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा चीज खाने का मन करता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स की रेसिपी बताते हैं, जो बारिश के मौसम में खाने के लिए बेहतरीन हैं।

#1

पनीर टिक्का

सबसे पहले एक कटोरे में पनीर को टुकड़ों में काटकर डालें। इसके बाद इसमें दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर पनीर के टुकड़ों को इसमें डालकर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर पनीर को शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़ों के साथ सींक में लगाकर सेंकें और इसे हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

#2

दही के आलू

सबसे पहले एक कटोरे में दही, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरी धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें उबले आलू डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद भूने आलू को एक प्लेट में निकालकर ठंडा करें, फिर उस पर दही का मिश्रण डालकर इसे बारीक कटे प्याज, अनार के दाने और हरी धनिया से सजाकर परोसें। यह स्वाद में लाजवाब लगते हैं।

Advertisement

#3

पनीर भुर्जी

सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें, फिर उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद इसमें बारीक कटे टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक मिलाकर अच्छी तरह पकाएं। अब इस मिश्रण में मिक्सी से पिसा हुआ पनीर मिलाएं, फिर इसे कुछ मिनट पकाकर गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे गर्मागर्म परोसें।

Advertisement

#4

आलू की चिप्स

सबसे पहले आलू को पतला-पतला गोल आकार में काटकर गर्म तेल में डालें और सुनहरा होने तक तल लें। इन तले हुए आलू पर स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में इस पर हरा धनिया डालकर इसका स्वाद लें। आप चाहें तो इस पर थोड़ा-सा नींबू का रस भी छिड़क सकते हैं। इससे इन चिप्स का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

#5

पकोड़े

सबसे पहले एक कटोरे में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, अजवाइन, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटी पत्तेदार धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। उसके बाद इनमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब इस घोल में पतले कटे आलू, प्याज, पालक और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें, फिर इसे गर्मागर्म परोसें।

Advertisement