
इंसानों की तरह ये जानवर भी एक ही साथी के साथ बिताते हैं अपना पूरा जीवन
क्या है खबर?
मनुष्य के साथ-साथ जानवरों के लिए भी प्यार और रिश्ते बहुत जरूरी होते हैं। दुनिया में कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जो जीवनभर एक ही साथी के साथ रहते हैं और उनके लिए यह बहुत अहम होता है। आज हम आपको ऐसे ही जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक ही साथी को अपना सब कुछ मान लेते हैं। ये अलग होने के बाद भी जीवनभर उनके ही इंतजार में रहते हैं।
#1
हंस
हंस एक पक्षी है, जो एक ही साथी चुनता है और उसी के साथ जीवनभर रहता है। हंस के जोड़े हमेशा एक साथ रहते हैं और अपने अंडों की देखभाल भी साथ मिलकर करते हैं। अगर इनमें से कोई एक बीमार हो जाए तो दूसरा उसकी देखभाल करता है। इसके अलावा, हंस अपने बच्चों को भी बहुत प्यार करते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। यही कारण है कि लोग प्रेमियों की तुलना 'हंसों के जोड़े' से करते हैं।
#2
गिलहरी
गिलहरी एक ऐसा जानवर है, जो अपने साथी से बहुत प्यार करता है और उसके साथ ही जीवन बिताता है। गिलहरी अपने साथी के साथ बहुत समय बिताती है और उसकी देखभाल भी करती है। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों को जन्म देती है और साथ के सहयोग से ही उन्हें बड़ा करती है। यह जानवर अपने परिवार के लिए पूरी तरह से समर्पित रहता है और बिछड़ जाने पर दोबारा कोई रिश्ता नहीं बनाता।
#3
पेंगुइन
पेंगुइन एक ऐसा पक्षी है, जो अपने साथी के साथ जीवनभर रहता है। पेंगुइन अपने अंडों की अपने साथी के साथ मिलकर देखभाल करता है। ये जानवर अपने बच्चों को भी बहुत प्यार करते हैं और एक साथ मिलकर ही उनकी देखभाल करते हैं। हालांकि, कुछ प्रजाति के पेंगुइन ही इस सिद्धांत पर चलते हैं। अन्य प्रजाति वाले पेंगुइन हर साल एक नया साथी ढूंढते हैं और उनके साथ बच्चे पैदा करते हैं।
#4
भेड़िये
भेड़िये अपना पूरा जीवन एक ही साथी के साथ बिताते हैं, खास तौर से झुंड की लीडर भेड़िये। यह आजीवन बंधन भेड़ियों के झुंड की स्थिरता और सफलता के लिए जरूरी होता है। अल्फा नर और मादा साथ मिलकर झुंड का नेतृत्व करते हैं, शिकार करते हैं और अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। अगर जोड़े में से एक मर जाता है, तो ज्यादातर मामलों में जीवित भेड़िया नया साथी नहीं ढूंढता है।
#5
लाल लोमड़ी
लाल लोमड़ियां एक ही साथी के साथ रहना पसंद करती हैं और वे अपना सारा जीवन उन्हें ही समर्पित करती हैं। हालांकि, वे शिकार आदि करने के चक्कर में पूरे साल साथ नहीं रह पाती हैं। प्रजनन के मौसम में लोमड़ियां अपने साथियों के साथ ही रहती हैं और बच्चों को जन्म देकर एक साथ उनकी देखभाल करती हैं। वे अपने साथी नहीं बदलती हैं और नर लोमड़ी बच्चों के लिए खाना ढूंढती है।