NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों के दौरान डाइट में शामिल करें गोंद कतीरा, मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    गर्मियों के दौरान डाइट में शामिल करें गोंद कतीरा, मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ

    गर्मियों के दौरान डाइट में शामिल करें गोंद कतीरा, मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ

    लेखन सयाली
    Jun 07, 2024
    10:52 am

    क्या है खबर?

    गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जो कई पेड़ों जैसे बबूल, नीम और कीकर से प्राप्त होता है। इसे भारत और अन्य एशियाई देशों में खाया जाता है।

    गोंद कतीरा में ठंडक पहुंचाने और आराम देने वाले गुण होते हैं, जो इसे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसका उपयोग दस्त, कब्ज और पेट की सूजन जैसी परेशानियों के इलाज के लिए भी किया जाता है।

    गोंद कतीरा को डाइट में शामिल करने से कई लाभ मिल सकते हैं।

    #1

    भूख होती है कम

    गोंद कतीरा को प्राकृतिक तरीके से भूख कम करने वाले प्रभाव के लिए जाना जाता है। इसमें घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है।

    इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप तृप्त महसूस करते हैं। गर्मी के दौरान भूख बढ़ने लगती है, जिसे रोकने के लिए खान-पान में इसे शामिल किया जा सकता है।

    आप गर्मी में गोंद कतीरा की स्वादिष्ट पुडिंग बनाकर खाएं।

    #2

    बढ़ता है चयापचय

    गोंद कतीरा में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो चयापचय (metabolism) को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। यह वजन घटाने के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि उच्च चयापचय शरीर को आराम करते हुए भी अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है।

    गोंद कतीरा के ठंडक पहुंचाने वाले गुण इसे गर्मियों के लिए एक बढ़िया खाद्य पदार्थ बनाते हैं, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इस सामग्री से आप कई तरह के पेय बना सकते हैं।

    #3

    शरीर को मिलता है हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन

    गोंद कतीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो इसे गर्मी के महीनों के दौरान हाइड्रेशन का एक बढ़िया स्रोत बनाती है।

    इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स भी मौजूद होते हैं, जो स्वस्थ तरल संतुलन बनाए रखने और डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। बता दें कि इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य और वजन संतुलन के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

    आप गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ये इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पीएं।

    #4

    आंतों का स्वास्थ्य होता है दुरुस्त

    गोंद कतीरा में अच्छी मात्रा में घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं। ये लाभकारी आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देकर आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

    स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा देता है। साथ ही इसके जरिए शरीर की सूजन कम होती है और चयापचय को मजबूती भी मिलती है।

    जानें आंत के स्वस्थ न होने से जुड़े 5 शारीरिक संकेत।

    #5

    सूजन से मिलती है राहत

    गोंद कतीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। शरीर में सूजन अक्सर वजन बढ़ने और पेट की चर्बी के जमा होने के कारण होती है।

    गोंद कतीरा को अपने आहार में शामिल करके आप सूजन को कम करने और अपने वजन घटाने के लक्ष्यों का पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं। इसके जरिए पेट फूलने की परेशानी से भी निजात पाया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डाइट
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    डाइट

    कांजी पीने से वजन घटाने समेत मिलेंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल  खान-पान
    आपके आहार में जरूर होना चाहिए विटामिन-D, जानें इससे मिलने वाले लाभ  खान-पान
    इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं? भूल से भी न करें ये 5 गलतियां  खान-पान
    आंत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें इन घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन खान-पान

    खान-पान

    अदरक वाली चाय की जगह बनाकर पीएं दुनियाभर में पी जाने वाली ये 5 स्वादिष्ट चाय  अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
    गर्मियों में खस का शरबत पीने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    कई गुणों की खान माने जाते हैं खपली गेहूं, जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    क्या आपको अचार पसंद है? जानिए 5 अलग-अलग अचार के फायदे लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    अश्वगंधा है सेहत के लिए फायदेमंद, सेवन से मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य संबंधी लाभ  खान-पान
    गर्मी के मौसम में रोजाना लौंग खाने से शरीर को मिल सकते हैं ये फायदे  खान-पान
    मुल्लेन चाय से कम हो सकता है अस्थमा का खतरा, जानिए इसके फायदे और महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025