NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या आपके घर का बल्ब जल्दी फ्यूज हो जाता है? जानिए क्यों होता है ऐसा
    अगली खबर
    क्या आपके घर का बल्ब जल्दी फ्यूज हो जाता है? जानिए क्यों होता है ऐसा

    क्या आपके घर का बल्ब जल्दी फ्यूज हो जाता है? जानिए क्यों होता है ऐसा

    लेखन अंजली
    Jul 29, 2021
    02:02 pm

    क्या है खबर?

    अगर आपके घर का बल्ब जल्दी फ्यूज हो जाता है तो यकीनन इसके कारण आपको काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

    पहले तो बार-बार बाजार जाने का झंझट और दूसरा बार-बार बल्ब खरीदने में पैसे भी बर्बाद होते हैं।

    हालांकि अगर आप बल्ब के जल्द फ्यूज होने की असली वजह का पता लगा लेते हैं तो आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

    चलिए फिर बल्ब के जल्द फ्यूज होने की कुछ वजह जानते हैं।

    #1

    अधिक वोल्टेज

    यह बल्ब के फ्यूज होने की मुख्य वजह हो सकती है।

    अगर आप अपने घर में लगे बल्ब को जल्द फ्यूज होने से बचाना चाहते हैं तो यह ध्यान रखें कि आपका बल्ब कितने वॉट का है और उसके लिए कितनी वोल्टेज सही है।

    उदाहरण के लिए, नौ वॉट के LED बल्ब की वोल्टेज क्षमता 220 से 240 के बीच होती है। लेकिन अगर आपके बल्ब को लगातार अधिक वोल्टेज मिलती है तो इससे वह जल्द ही फ्यूज हो जाएगा।

    #2

    बहुत अधिक वाइब्रेशन

    कई लोगों का इस बात पर ध्यान नहीं जाता है, लेकिन यह भी बल्ब के जल्द फ्यूज होने की वजह हो सकती है।

    दरअसल, कई लोग घर में किसी भी जगह पर होल्डर लगा देते हैं, लेकिन अगर उस जगह पर वाइब्रेशन लगातार और अधिक होता है तो बल्ब जल्दी फ्यूज होने लगते हैं।

    अधिक वाइब्रेशन के कारण बल्ब के अंदर लगे फिलामेंट पर नकारात्मक असर पड़ता है जिससे बल्ब फ्यूज हो सकता है।

    #3

    होल्डर का ठीक तरह से न लगना

    अगर होल्डर ठीक तरह से नहीं लगा है तो इसके कारण भी बल्ब जल्द फ्यूज हो सकता है।

    दरअसल, होल्डर के अंदर कॉन्टैक्ट होते हैं जिनकी मदद से बल्ब फिक्स होता है, लेकिन अगर होल्डर के अंदर के कॉन्टैक्ट लूज हो जाएं या फिर बल्ब अंदर ठीक तरह से फिक्स नहीं हो तो इससे भी बल्ब के जल्दी फ्यूज होने की संभावना बनी रहती है।

    इसलिए बल्ब लगाने से पहले इसके होल्डर को अच्छे से चेक करें।

    #4

    बल्ब की गुणवत्ता का खराब होना

    यकीनन आप इस बात से भली-भांति वाकिफ होंगे कि किसी भी चीज की कार्यक्षमता उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करती है और यही बात बल्ब पर भी लागू होती है।

    अक्सर लोग बल्ब तो ले आते हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण वे बार-बार फ्यूज होने लगते हैं।

    इसलिए हमेशा किसी अच्छे ब्रांड के बल्ब खरीदें। यह थोड़े महंगे अवश्य होंगे, लेकिन लंबे समय तक आपका साथ देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    लाइफस्टाइल

    कई औषधीय गुणों की खान हैं अश्वगंधा, ये हैं इसके फायदे लाइफस्टाइल
    मानसून में चावलों में कीड़े हो जाते हैं तो इन तरीकों से करें उन्हें दूर मानसून के टिप्स
    मानसून में बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं तो ऐसे करें ठीक मानसून
    जल शामक मुद्रा के अभ्यास का तरीका, इसके लाभ और अन्य महत्वपूर्ण बातें योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025