NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: अर्जुन रामपाल हैं एकदम फिट, जानिए उनका वर्कआउट और डाइट प्लान
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: अर्जुन रामपाल हैं एकदम फिट, जानिए उनका वर्कआउट और डाइट प्लान

    जन्मदिन विशेष: अर्जुन रामपाल हैं एकदम फिट, जानिए उनका वर्कआउट और डाइट प्लान

    लेखन गौसिया
    Nov 26, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल का आज (26 नवंबर) जन्मदिन है।

    उन्होंने 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद से अपनी कई शानदार फिल्मों से लोगों को अपना मुरीद बना लिया।

    प्रशंसक सिर्फ उनकी फिल्मों के ही नहीं, बल्कि फिटनेस के भी कायल हैं। इसका पूरा श्रेय उनकी वर्कआउट रूटीन और डाइट को जाता है।

    चलिए फिर आज अर्जुन के जन्मदिन पर उनकी फिटनेस का राज जानते हैं।

    वर्कआउट 

    फिटनेस फ्रीक हैं अर्जुन

    अर्जुन फिटनेस फ्रीक हैं और वह फिट रहने के लिए हफ्ते में 5 दिन जिम जाकर वर्कआउट करना पसंद करते हैं।

    उनके वर्कआउट रूटीन में ट्रेडमिल पर 10-20 मिनट का वार्म-अप और कई स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शामिल हैं। अर्जुन का मानना है कि मांसपेशियों के निर्माण के लिए स्ट्रेचिंग बहुत जरूरी है।

    इसके अलावा वह सिट-अप्स, पुश-अप्स, पुल-अप्स और डंबल लिफ्टिंग भी करते हैं।

    अभिनेता अपने वर्कआउट को दिलचस्प बनाए रखने के लिए नई-नई एक्सरसाइज को भी अपनाते रहते हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए रामपाल की शानदार बॉडी

    Instagram post

    A post shared by rampal72 on November 25, 2023 at 5:05 pm IST

    अन्य व्यायाम

    अर्जुन फिटनेस के लिए इन गतिविधियों का भी करते हैं पालन

    अर्जुन जिस दिन जिम नहीं जाते हैं, उस दिन खेलना और बाकी गतिविधियां करना पसंद करते हैं।

    ऐसे दिनों में वह साइकिल चलाते हैं, जॉगिंग करते, पैदल चलते और स्विमिंग करते हैं।

    इतना ही नहीं, अर्जुन कराटे का भी अभ्यास करते हैं और फुटबॉल और टेनिस जैसे खेल खेलना भी पसंद करते हैं।

    वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं और इसका अंदाजा आप उनके रूटीन से लगा सकते हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    वर्कआउट करते हुए अर्जुन का वीडियो

    Instagram post

    A post shared by rampal72 on November 25, 2023 at 5:06 pm IST

    जानकारी

    अभिनेता अपने प्रशंसक को देते हैं ये सलाह

    अर्जुन का मानना है कि रोजाना एक ही वर्कआउट का पालन करने से शरीर को किसी भी तरह का फायदा नहीं होता है इसलिए वह अपना वर्कआउट रूटीन बदलते रहते हैं।

    उनका यह भी कहना है कि शरीर को जितनी जरूरत है, उसके अनुसार ही एक्सरसाइज करना चाहिए।

    इसके अलावा वह लोगों का सलाह देते हैं कि अगर कोई व्यक्ति जिम नहीं जा सकता तो वह फिटनेस के लिए पैदल चलें, दौड़ें, स्विमिंग करें और साइकिल चलाएं।

    खान-पान

    ऐसा है अर्जुन का डाइट प्लान

    'रा.वन' के अभिनेता का डाइट उनके वर्कआउट रूटीन के मुताबिक ही होता है।

    वह दिन में 3 बार ज्यादा मात्रा में खाना खाने की बजाय 5 बार छोटे-छोटे हिस्से में खाना खाते हैं।

    उनकी डाइट में काजू, अखरोट, अंडे का सफेद भाग, गेहूं के टोस्ट, प्रोटीन शेक, फल, तंदूरी चिकन, दाल और रोटी शामिल है।

    इसके अलावा वह दिनभर में ढेर सारा पानी पीते हैं और नियम के अनुसार वह रात के 9:00 बजे के बाद खाना नहीं खाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन रामपाल
    जन्मदिन विशेष
    एक्सरसाइज
    डाइट प्लान

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अर्जुन रामपाल

    पब और रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं ये बॉलीवुड अभिनेता भारत की खबरें
    ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई गिरफ्तार, गैब्रिएला भी जांच के दायरे में बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल के घर पड़ा छापा, NCB ने जारी किया समन बॉलीवुड समाचार
    इन मशहूर फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया है नकारात्मक किरदार अक्षय कुमार

    जन्मदिन विशेष

    कादर खान ने इन कॉमेडी किरदारों से जीता था दर्शकों का दिल, OTT पर उठाएं आनंद  बॉलीवुड समाचार
    परिणीति चोपड़ा इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं, एक ने ऑस्कर में मचाई थी धूम परिणीति चोपड़ा
    'सालार' से 'कन्नप्पा' तक, प्रभास अब इन फिल्मों में दिखाएंगे अपने अभिनय का जलवा प्रभास
    मलाइका अरोड़ा के डांस का नहीं है कोई मुकाबला, ये गाने देते हैं सबूत मलाइका अरोड़ा

    एक्सरसाइज

    साइड फैट को दूर करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: सोनू सूद फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो  सोनू सूद
    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं यह वर्कआउट और डाइट प्लान कियारा आडवाणी
    कोर मसल्स को मजबूती देने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज, रोजाना घर पर करें इनका अभ्यास  स्वास्थ्य

    डाइट प्लान

    जन्मदिन विशेष: ऋचा चड्ढा फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान ऋचा चड्ढा
    सर्दियों में गुड़ खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ खान-पान
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025