LOADING...
कैसे इतना फिट रहती है काइली जेनर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन
काइली जेनर की डाइट और वर्कआउट रूटीन (फोटो: इंस्टाग्राम/@kyliejenner)

कैसे इतना फिट रहती है काइली जेनर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन

लेखन अंजली
Jun 19, 2022
06:00 am

क्या है खबर?

लोकप्रिय अमेरिकी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी, मॉडल और बिजनेसवुमन काइली जेनर ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस से भी सबको आकर्षित किया है। इसी वजह से आजकल वो लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं और ज्यादातर लड़कियां काइली की तरह स्लिम-ट्रिम बॉडी चाहती हैं। हालांकि, काइली अपनी अन्य बहनों की तरह फिटनेस फ्रीक नहीं है, फिर भी वह फिट और स्वस्थ रहती हैं। आइए आज हम आपको काइली की डाइट और वर्कआउट रूटीन के बारे में बताते हैं।

ऑर्गेनिक खान-पान

ऑर्गेनिक खाना पसंद और डेयरी से परहेज करती हैं काइली

स्वस्थ और फिट रहने के लिए काइली ताजे और ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों का सेवन करती है। वह फास्ट फूड से परहेज करती है और ऑर्गेनिक चिकन, मछली और बहुत सारी हरी सब्जियां और फल खाना काफी पसंद करती है। काइली डेयरी उत्पादों के सेवन से भी परहेज करती है। इसके अतिरिक्त, वह नारियल के दूध पर आधारित कोलेजन क्रीमर से बनी कॉफी पीना भी पसंद करती है। इस तरह से वह प्राकृतिक रूप से अपना वजन नियंत्रित रख पाती है।

डाइट

सुबह से रात तक इन चीजों का सेवन करती है काइली

काइली रोजाना अपने दिन की शुरुआत एक गिलास ताजा अजवाइन के पत्तों का जूस पीकर करती है, फिर 30 मिनट के बाद वह नाश्ते में अंडे, स्मैश किया गया एवोकाडो और बेकन शामिल है। दोपहर के भोजन में वह चिकन या टैकोस के साथ गुआकामोल, ऑर्गेनिक प्रेस्ड जूस और केल का सलाद खाती है। वहीं, रात के खाने में वह चिकन, झींगे या सब्जियों के साथ मछली और चावल, सुशी या रॉकेट पास्ता खाना पसंद करती है।

खाना

काइली को पसंद है घर का बना खाना

काइली जंक फूड से दूर रहती है और घर के बने खाने का सेवन करना काफी पसंद करती हैं क्योंकि यह उसके वजन को नियंत्रित रखता है और गंभीर बीमारियों से बचाए रखता है। 2016 में दिए एक इंटरव्यू में काइली ने कहा, "मुझे बर्गर बनाना पसंद है। मैं स्पेगेटी भी बनाती हूं क्योंकि मेरी मां को स्पेगेटी पसंद है। यह पहली चीज है, जिसे मैंने बनाना सीखा। मैं अलग-अलग तरह के आलू के व्यंजन भी बनाती हूं।"

रूटीन

काइली का वर्कआउट रूटीन

काइली जिस वर्कआउट रूटीन का पालन करती हैं, उसमें 10 मिनट का वार्म-अप शामिल है, इसके बाद वह माउंट क्लाइंबर, साइड लंग्स, फॉरवर्ड लंग्स और स्केटर लंग्स जैसी एक्सरसाइज करती है। इसके बाद वह बाइसेप कर्ल, लेटरल डंबल रेज, डंबल रो और क्रंचेस करती है, फिर वह बॉल थ्रो, लैट पुलडाउन और स्टेबिलिटी बॉल लेग कर्ल करती हैं। वहीं, जिस दिन काइली जिम नहीं जाती है तो कार्डियो एक्सरसाइज के तौर पर दौड़ना पसंद करती हैं।