NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं रणवीर सिंह, जानिए उनकी फिटनेस का राज
    लाइफस्टाइल

    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं रणवीर सिंह, जानिए उनकी फिटनेस का राज

    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं रणवीर सिंह, जानिए उनकी फिटनेस का राज
    लेखन अंजली
    Jul 06, 2022, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं रणवीर सिंह, जानिए उनकी फिटनेस का राज
    रणवीर सिंह की फिटनेस का राज (तस्वीर: इंस्टाग्राम @ranveersingh)

    अपने विचित्र फैशन के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह न सिर्फ अपने प्रशंसकों को अपने जबरदस्त प्रदर्शन से प्रभावित करते हैं बल्कि लोग उनकी फिट बॉडी से भी आकर्षित होते हैं। रणवीर सिंह ने 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और तब से अब उनका शरीर काफी आकर्षक लगता है। अगर आप रणवीर जैसी शानदार बॉडी चाहते हैं तो आइए आज हम आपको उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान बताते हैं।

    रणवीर सिंह का वर्कआउट प्लान

    रणवीर अपनी सुबह की शुरुआत अच्छी-खासी कार्डियो एक्सरसाइज से करते हैं, जिसमें HIIT और 25 मिनट की तेज ड्रिल शामिल है। वह कई तरह से बर्पीज, स्क्वैट्स, पुश-अप्स और डेडलिफ्ट्स जैसी एक्सरसाइज भी करते हैं। शाम के दौरान वह एक से दो घंटे तक तरह-तरह की वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते हैं। वह आमतौर पर अपने वर्कआउट रूटीन रेजिस्टेंस बैंड से की जाने वाली एक्सरसाइज से करते हैं। इसके अलावा, रणवीर स्विमिंग और रनिंग भी काफी पसंद करते हैं।

    स्विमिंग करना बहुत पसंद करते हैं रणवीर

    रणवीर के लिए स्विमिंग गो-टू कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसे वह बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। स्विमिंग के अलावा वह स्किपिंग और साइकिल चलाना भी पसंद करते हैं। जिम जाने के अलावा रणवीर आउडोर खेल खेलना भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि अपनी 2021 की फिल्म '83' की शूटिंग के दौरान उन्होंने क्रिकेट खेलने और खेल के बारे में अधिक जानने में उत्सुकता दिखाई।

    रणवीर सिंह का डाइट प्लान

    रणवीर घर का खाना पसंद करते हैं, जो प्राकृतिक प्रोटीन युक्त हो। वह चीनी और जंक फूड का सेवन करने से बचते हैं। सुबह के नाश्ते की शुरुआत रणवीर केले और अंडे के सफेद भाग से बने आमलेट से करते हैं, जबकि दोपहर के भोजन वह कुछ सब्जियों के साथ चिकन या मछली खाना पसंद करते हैं। रात के खाने के लिए भी यही दोहराते हैं। उन्हें ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन शेक का सेवन करना भी पसंद है।

    हर तीन घंटे में कुछ न कुछ खाते हैं रणवीर

    रणवीर कभी भी अपना भोजन करना नही छोड़ते हैं और हर तीन घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाते हैं। जब भी उन्हें भूख लगती है तो वह फल और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। यही नहीं, रणवीर को नुटेला बहुत पसंद है। इसलिए उनके डाइट विशेषज्ञ ने उन्हें हेजलनट बटर और एवोकैडो मूस जैसे स्वस्थ चॉकलेट स्प्रेड खाने की छूट दे रखी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    फिटनेस टिप्स
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    असम: बाल विवाह के खिलाफ अभियान में 2,200 से अधिक गिरफ्तारियां, महिलाओं ने किया प्रदर्शन  असम
    बिग बैश लीग 2022-23: पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता खिताब, इस सीजन में बने ये प्रमुख रिकॉर्ड्स  बिग बैश लीग
    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन पाकिस्तान समाचार

    लाइफस्टाइल

    बहती नाक से पीड़ित हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    बेचैनी महसूस होने पर करें ये 5 सांस संबंधी एक्सरसाइज, जल्द मिलेगी राहत एक्सरसाइज
    दिन में 20 मिनट की झपकी लेने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 फायदे  नींद
    बालों के लिए फायदेमंद है कैमेलिया, जानिए इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदे बालों की समस्या

    फिटनेस टिप्स

    कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    जन्मदिन विशेष: कल्कि कोचलिन अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान कल्कि कोचलिन
    अनिल कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान अनिल कपूर

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह की 'सर्कस' जल्द OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें यह फिल्म  सर्कस फिल्म
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023