Page Loader
जन्मदिन विशेष: सुपरस्टार राम चरण फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान 
राम चरण तेजा के जन्मदिन पर जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान (तस्वीर: ट्विटर/@alwaysramcharan)

जन्मदिन विशेष: सुपरस्टार राम चरण फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान 

लेखन अंजली
Mar 27, 2023
06:00 am

क्या है खबर?

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण तेजा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। इसका कारण है कि उनकी फिल्म 'RRR' दुनियाभर के खूब वाहवाही लूूूट रही है। मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। अगर आप भी राम की तरह एकदम फिट रहना चाहते हैं तो आइए आज अभिनेता के जन्मदिवस (27 मार्च) पर उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक्सरसाइज

अभिनेता के वर्कआउट रूटीन में शामिल हैं कई तरह की एक्सरसाइज 

राम अपनी चेस्ट को मजबूत करने के लिए इनलाइन बेंच प्रेस, बारबेल फ्लोर वाइपर, एब्स प्लेट ट्विस्ट और केबल फ्लाई जैसी एक्सरसाइज करते हैं। वह मिलिट्री प्रेस, फ्लोर शोल्डर प्रेस, कैंची किक और एल-लेटरल रेज जैसी एक्सरसाइज का अभ्यास कंधों और कोर की मजबूती के लिए करते हैं। पीठ और बाइसेप्स के लिए वह श्रग, बेंट-ओवर रो, हैमर कर्ल और चिन-अप्स का अभ्यास करते हैं। इसके अतिरिक्त, पैरों की मजबूती के लिए स्क्वैट्स और बारबेल लंग्स करते हैं।

जिम

हफ्ते में छह दिन जिम जाते हैं अभिनेता

फिल्म ' मगधीरा' के अभिनेता हफ्ते में छह दिन जिम जाते हैं और एक दिन कूल डाउन होने और आराम करने के लिए रखते हैं। राम बॉडी स्कल्प्टिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करना पसंद करते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत करने पर केंद्रित होती है। अभिनेता हर दिन कोर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेट ट्रेनिंग भी करते हैं। इसके अतिरिक्त, उनके वर्कआउट में फ्लेक्सिबिलिटी ट्रेनिंग भी शामिल है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

जिम में इंटेंस वर्कआउट करते हुए राम 

उपवास

12 घंटे के लिए उपवास भी रखते हैं अभिनेता

राम सख्त फिटनेस फ्रीक इंसान हैं और इसके लिए वह अपनी डाइट पर काफी ध्यान देते हैं। यह उनकी जीवनशैली में बदलाव करने में मदद करती है ताकि वह किसी भी फिल्म की भूमिका में फिट हो सकें। शाम 6 बजे डिनर करने के बाद अभिनेता कम से कम अगले 12 घंटों के लिए उपवास की अवधि का पालन करते हैं। उस दौरान वह कुछ भी न खाने के साथ ही पानी तक नहीं पीते हैं।

डाइट

क्या है राम का डाइट प्लान?

अभिनेता अपना ब्रेकफास्ट 8 बजे तक कर लेते हैं। इसमें वह दो पूरे अंडे, तीन अंडों का सफेद भाग, एक गिलास बादाम का दूध और आधी कटोरी ओट्स खाते हैं। इसके बाद राम सब्जियों वाला सूप और क्रूटोन खाते हैं। राम 1:30 बजे तक लंच करते हैं, जिसमें 200 ग्राम चिकन ब्रेस्ट, एक कटोरी करी और ब्राउन राइस शामिल होते हैं। 6 बजे डिनर करते समय वह आमतौर पर ग्रीन सलाद, कुछ एवोकाडो और एक कटोरी सूखे मेवे खाते हैं।