NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मस्कारे के भी होते हैं प्रकार, जानिए हर एक विशेषता और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    मस्कारे के भी होते हैं प्रकार, जानिए हर एक विशेषता और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    मस्कारे के भी होते हैं प्रकार, जानिए हर एक विशेषता और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Jul 08, 2024
    07:36 am

    क्या है खबर?

    मस्कारा एक ऐसा मेकअप उत्पाद है, जिसका इस्तेमाल पलकों को लंबा और घना दिखाने का भ्रम पैदा कर सकता है।

    हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इसके भी बाजार में कई तरह के रंग और प्रकार मौजूद हैं।

    रंग तो आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं, लेकिन मस्कारे का प्रकार अपनी जरूरत और मौसम के हिसाब से चुनें।

    आइए अलग-अलग तरह के मस्कारे और उनकी विशेषताएं जानते हैं।

    #1

    लिक्विड मस्कारा 

    लिक्विड मस्कारे सबसे आसानी से मिलने वाले और किफायती होते हैं।

    यह पलकों को बढ़ाता है और इसके बाजार में वाटर रेसिस्टेंट और वाटर सॉल्युबल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

    ये मस्कारे कई तरह के रंग और वैंड में भी आते हैं, जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार ले सकते हैं।

    अगर आपकी पलके थोड़ी मुड़ी हुई हैं तो आप इस मस्कारे में निवेश कर सकती हैं।

    यहां जानिए हर महिला के लिए जरूरी मेकअप टूल्स।

    #2

    लैश लिफ्टिंग मस्कारा

    अगर आपकी पलकी एकदम सीधी हैं तो आपके लिए लैश लिफ्टिंग मस्कारे का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

    इस तरह के मस्कारे एक खास फॉर्मूले के साथ आते हैं, जो पलकों को उठाने और कर्ल करने में मदद करता है।

    इसका कारण है कि इसमें घुमावदार या पतले वैंड होते हैं, जो आपकी पलकों को जड़ से लेकर सिरे तक कोट करने में मदद करते हैं।

    यहां जानिए मस्कारा लगाने से जुड़ी सामान्य गलतियां।

    #3

    पाउडर मस्कारा 

    पाउडर मस्कारा कई लोगों के लिए नया हो सकता है क्योंकि इसे लगाने का तरीका लिक्विड मस्कारें से एकदम अलग होता है।

    इस मस्कारे में पानी की कुछ बूंदे मिलाकर उसे ब्रश की मदद से पलकों पर लगाना होता है।

    पाउडर मस्कारा कई प्रकार के रंग में आते हैं, जिसमें काला, भूरा और नीला सबसे ज्यादा मांग वाले हैं।

    इस मस्कारे का इस्तेमाल सर्दियों के दौरान करना ज्यादा अच्छा है क्योंकि यह जल्दी स्मज नहीं होता ।

    #4

    क्रीमी मस्कारा 

    अगर आपकी पलकें हल्की हैं तो क्रीमी मस्कारा का चयन करें। इसका कारण है कि यह मस्कारा पलकों को वॉल्यूम देकर उन्हें घना दिखाता है।

    इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग और बटरी सॉफ्ट फॉर्मूला पलकों को टूटने से भी बचाता है।

    आजकल बाजार में क्रीमी मस्कारा मेट फिनिश से लेकर शाइनिंग फॉर्म में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार मेकअप किट का हिस्सा बना सकते हैं।

    इस्तेमाल

    मस्कारा लगाने का सही तरीका 

    आप चाहें खुद के लिए किसी भी तरह का मस्कारा चुनें, अगर उसे लगाने का तरीका सही होगा तो उसके फैलने की संभावना काफी कम होगी।

    सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप मस्कारा लगाने से पहले इसके ब्रश को एक टिश्यू पेपर से अच्छी तरह से पोंछ लें।

    इस तरह से उस पर लगा अतिरिक्त मस्कारा आसानी से निकल जाएगा और बाकी मस्कारा बिल्कुल सही तरह से पलकों पर लगेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेकअप टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    मेकअप टिप्स

    सफेद रंग की ड्रेस के लिए अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स, मिलेगा खूबसूरत लुक लाइफस्टाइल
    अंडाकार है चेहरे का आकार तो अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स महिलाओं के लिए टिप्स
    आईशैडो को हाइलाइट करने के लिए अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स लाइफस्टाइल
    स्मोकी आईज लुक के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    सिरका इन 5 व्यंजनों का बढ़ा सकता है स्वाद, जानिए रेसिपी खान-पान
    त्वचा से फंगल इंफेक्शन दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    लंबे समय तक बैठने से होने वाले स्वास्थ्य नुकसानों को कम कर सकती है कॉफी- अध्ययन खान-पान
    मानसून के दौरान सुबह के नाश्ते में चाय के साथ बनाएं ये व्यंजन, जानिए रेसिपी मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025