NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मस्कारा लगाते समय न करें ये 5 सामान्य गलतियां, बिगड़ सकता है आंखों का लुक
    अगली खबर
    मस्कारा लगाते समय न करें ये 5 सामान्य गलतियां, बिगड़ सकता है आंखों का लुक
    मस्कारा लगाते समय इन गलतियों से बचें

    मस्कारा लगाते समय न करें ये 5 सामान्य गलतियां, बिगड़ सकता है आंखों का लुक

    लेखन अंजली
    Aug 11, 2023
    12:35 pm

    क्या है खबर?

    मस्कारा एक ऐसा आई प्रोडक्ट है, जिसका उपयोग पलकों को लंबा और घना दिखाने का भ्रम पैदा कर सकता है।

    अब तो यह कई महिलाओं की मेकअप किट का महत्वपूर्ण उत्पाद बन चुका है।

    हालांकि, कई महिलाएं इसे लगाते समय अनजाने में कुछ गलतियां कर देती है। इससे उनका आंखों का मेकअप लुक खराब लगने लगता है।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी सामान्य गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे मस्कारा लगाते समय बचना चाहिए।

    #1

    गलत मस्कारे का चयन

    गलत मस्कारे का चयन करना सबसे आम गलती है। आपको हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से मस्कार चुनना चाहिए।

    लिक्विड मस्कारा किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है, जबकि पाउडर मस्कारे को सर्दियों के दौरान लगाना ही सही है। यह जल्दी से स्मज नहीं होता है।

    क्रीमी मस्कारा रूखी पलकों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।

    यहां जानिए बाजार में मौजूद मस्कारों से जुड़ी जानकारी।

    #2

    पलकों को कर्ल करने से पहले ही मस्कारा लगा लेना 

    अगर आप पलकों को कर्ल करने से पहले मस्कारा लगा लेती हैं तो यह भी एक बड़ी भूल है।

    अगर आप मस्कारा लगाने के बाद पलकों को कर्ल करती हैं तो इस कारण पलकें चिपचिपी लगती हैं या फिर इससे पलकों के टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है।

    इस समस्या से बचने के लिए हमेशा पलकों को पहले कर्ल करें, फिर मस्कारा लगाएं ताकि आंखों का मेकअप खूबसूरत लगे।

    #3

    अधिक मस्कारा लगाना

    अगर आप बार-बार मस्कारे के ब्रश को पलकों पर फेरती हैं तो इससे पलकों पर अतिरिक्त मस्कारा लग जाता है, जिससे उसके फैलने की संभावना अधिक हो जाती है।

    इस परेशानी से बचने का एक सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप मस्कारा लगाने से पहले ब्रश को एक टिश्यू पेपर से अच्छी तरह से पोंछ लें।

    इससे अतिरिक्त मस्कारा निकल जाएगा और बाकि मस्कारा बिल्कुल सही तरह से लगेगा।

    यहां जानिए घर पर मस्कारा बनाने के अलग-अलग तरीके।

    #4

    मस्कारे के उपयोग करने की तारीख को अनदेखा करना

    किसी पसंदीदा मेकअप उत्पाद को लंबे समय तक अपनी किट में रखना स्वाभाविक है।

    हालांकि, जितना अधिक आप उसका उपयोग करेंगे, उसका बुरा असर पड़ सकता है। खासतौर से अगर उसकी उपयोग करने की तारीख निकल गई है।

    उदाहरण के लिए आंखों के मेकअप से जुड़ी समस्याओं या संक्रमणों से बचने के लिए मस्कारा ट्यूबों को 3 से 6 महीने बाद फेंक देना चाहिए।

    #5

    गलत तरीके से मस्कारा लगाना

    भले ही आप खुद के लिए कोई भी मस्कारा चुनें, अगर उसे लगाने का तरीका सही होगा तो इसके फैलने की संभावना काफी कम होगी।

    इसके लिए पहले पलकों पर मस्कारा प्राइमर लगाएं। यह न सिर्फ आपकी पलकों को सुरक्षित और लंबा करता है, बल्कि इससे पलकें खूबसूरत भी लगती हैं। इसके अलावा यह मस्कारे को फैलने से रोकने में भी कारगर है।

    इसके बाद अपने पसंदीदा रंग के मस्कारे को पलकों पर नीचे से ऊपर की ओर फेरे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेकअप टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मेकअप टिप्स

    तैलीय त्वचा पर मेकअप करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगा खराब लाइफस्टाइल
    मिश्रित त्वचा वाली महिलाएं मेकअप के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा अच्छा लुक त्वचा की देखभाल
    गर्मियों के दौरान ये 5 मेकअप हैक्स करें फॉलो, लंबे समय तक रहेगा बरकरार गर्मियों के टिप्स
    महिलाएं के लिए 5 फ्रेंच मेकअप टिप्स, मिलेगा नेचुरल लुक लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    मानसून में डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये योगसन, ऐसे करें अभ्यास योग
    मानसून में लीवर को संक्रमण से सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स मानसून
    स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सूखे मेवे, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025