Page Loader
जन्मदिन विशेष: भूमि पेडनेकर फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान का करती हैं पालन
भूमि पेडनेकर की फिटनेस का राज

जन्मदिन विशेष: भूमि पेडनेकर फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान का करती हैं पालन

लेखन अंजली
Jul 18, 2023
09:11 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने 8 साल पहले फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद लोकप्रिय अदाकारा ने 'बधाई हो', 'सांड की आंख', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'बाला' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से कई लोगों को आकर्षित किया। अभिनय ही नहीं, भूमि की फिटनेस भी लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। आइए आज हम आपको अभिनेत्री के जन्मदिन (18 जुलाई) पर उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में बताते हैं।

ट्रांसफॉरमेशन

अपनी पहली फिल्म के बाद घटाया 32 किलो वजन

फिल्म 'दम लगा के हईशा' में एक अधिक वजन वाली नवविवाहित दुल्हन का किरदार निभाकर भूमि ने अपने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और इसके बाद उन्होंने 32 किलोग्राम वजन कम करके अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने कार्बोहाइड्रेट के सेवन पर नियंत्रण रखा और चीनी से परहेज भी किया। इसके अतिरिक्त नियमित आहार का पालन किया और तरह-तरह की एक्सरसाइज कीं।

वर्कआउट

हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करती हैं भूमि

अभिनेत्री को जिम में वर्कआउट करना पसंद है और वह कभी भी अपना वर्कआउट सेशन मिस नहीं करती हैं। वह हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करती हैं और दिन में 2 बार जिम जाती हैं। इसके अलावा वह रोजाना सुबह 1 घंटे तक योगाभ्यास करती हैं। वह सुबह कार्डियो और शाम को वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। डांसिंग, स्विमिंग और पाइलेट्स भी उनकी फिटनेस का अहम हिस्सा हैं।

डाइट

क्या है भूमि का डाइट रूटीन?

अभिनेत्री ब्रेकफास्ट में मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ 3 अंडों का सफेद भाग और दूध लेती हैं। कई बार वह अंडे की जगह चना, चिकन, मछली और उबली सब्जियां भी खाती हैं। लंच में वह सब्जी, चिकन, चावल-दाल लेती हैं। इसके साथ ही 1 गिलास छाछ जरूर पीती हैं। उनके डिनर में ग्रिल्ड मछली, चिकन, टोफू, उबली हुई सब्जियों में से कोई एक चीज शामिल होती है। इसके साथ ही वह ब्राउन राइस और रोटी लेती हैं।

चीट डे

हफ्ते में एक बार मीठा खाकर अपना चीट डे मनाती हैं भूमि

भूमि के रूटीन में चीट डे भी शामिल है। इसके लिए वह चॉकलेट, केक या आइसक्रीम जैसे डेसर्ट खाना पसंद करती हैं और मीठे की लालसा को पूरा करने और खुद को फिट रखने के लिए उन्हें इसके लिए हफ्ते का एक दिन सुनिश्चित किया हुआ है। इसके अलावा वह बहुत सारा पानी पीती हैं और नियमित रूप से कम से कम 8 घंटे की नींद लेती हैं।