NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023: इस खास मौके पर महिलाओं को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगी खुश
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023: इस खास मौके पर महिलाओं को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगी खुश
    लाइफस्टाइल

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023: इस खास मौके पर महिलाओं को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगी खुश

    लेखन गौसिया
    March 02, 2023 | 12:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023: इस खास मौके पर महिलाओं को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगी खुश
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को दें ये गिफ्ट्स

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना है। वैसे तो महिलाओं का सम्मान हर दिन करना चाहिए, लेकिन यह दिन अलग होता है। इस कारण ऐसे खास मौके पर महिलाओं को खुश करने के लिए कुछ स्पेशल किया जाना चाहिए। आइए आज कुछ गिफ्ट आइडियाज जानते हैं, जिन्हें आप मां, बहन और पत्नी को खुश करने के लिए दे सकते हैं।

    एक दिन के लिए बन जाएं शेफ 

    वैसे तो हर दिन महिलाएं घर के सदस्यों के लिए खाना बनाती हैं, लेकिन इस खास दिन यदि आप उनके लिए कुछ खाने के लिए बनाएंगे तो उन्हें काफी स्पेशल महसूस होगा। इसके लिए आप खुद बस एक दिन के लिए शेफ बन जाए और घर की महिलाओं के लिए उनका पसंदीदा खाना तैयार करें। यदि किसी काम के कारण आपके पास बहुत ज्यादा समय नहीं है तो कम समय में बनने वाले ये मग केक बनाएं।

    कांच के गमले वाले पौधे करें गिफ्ट

    आप चाहें तो महिलाओं को कांच के गमले वाले पौधे और फूल भी गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें महिलाएं घर के अंदर या फिर ऑफिस में सजा सकती हैं। इसके लिए जेड प्लांट, बैम्बू प्लांट, पोथोस प्लांट, चाइनीज एवरग्रीन और एलोवेरा जैसे छोटे इंडोर प्लांट का चयन किया जा सकता है। आजकल ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर कई तरह के डिजाइन्स और कीमत में छोटे इंडोर प्लांट मौजूद हैं। इन्हें आप अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं।

    इस तरह से तैयार करें गिफ्ट हैंपर

    इन दिनों हैंपर तैयार करके गिफ्ट करना काफी ट्रेंड में हैं। इस गिफ्ट की खास बात यह है कि आप इसमें अलग-अलग चीजें डलवा सकते हैं, जिससे महिलाएं काफी खुश हो जाएंगी। आप हैंपर में बैग, घड़ी, बादाम के दूध या काजू के दूध की छोटी बोतलों के साथ चॉकलेट और काजू कुकीज जैसी खाने-पीने की चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसे और अच्छा बनाने के लिए आप इसमें फूल और कुछ मैसेज लिखकर भी डाल सकते हैं।

    फिटनेस फ्रीक महिलाओं के लिए बेहतरीन है यह गिफ्ट 

    यदि आपके घर की महिलाएं फिटनेस फ्रीक हैं और उन्हें वर्कआउट करना अच्छा लगता है तो इस मौके पर उन्हें फिटनेस से जुड़े गैजेट्स गिफ्ट किए जा सकते हैं। इसके लिए फिटनेस बैंड का चयन करें। यह उनके कदमों, दिल की धड़कन और उनके ऑक्सीजन के स्तर पर नजर रखने में मदद करेगा। इसके अलावा आप वायरलेस हेडफोन या डिजिटल घड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं।

    परिवार की महिलाओं के साथ घुमने का प्लान बनाएं 

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन को खास बनाने के लिए घर की महिलाओं के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। इसके लिए मौसम को देखते हुए ऐसी जगह का चयन करें, जो बेहद आरामदायक हो। आप चाहें तो कसौली, डलहौजी, मनाली और दार्जिलिंग जैसी पहाड़ों वाली जगह जा सकते हैं। इसके अलावा यदि आपका बजट कम है तो घर के आस-पास ही कोई अच्छी सी जगह का चयन करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    गिफ्ट आइडिया
    लाइफस्टाइल

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: OTT पर देखिए महिलाओं के अलग-अलग रूप परिभाषित करतीं ये 5 फिल्में  बॉलीवुड समाचार
    केंद्र सरकार ने शुरू की 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' योजना, जानें किन्हें मिलेगा लाभ स्मृति ईरानी
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः भारतीय महिलाएं जिन्होंने विज्ञान और तकनीकी को दिया नया आयाम टेक्नोलॉजी
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया दीपिका पादुकोण

    गिफ्ट आइडिया

    क्रिसमस 2022: बच्चों को दिए जा सकते हैं ये 5 उपयोगी और क्रिएटिव गिफ्ट्स क्रिसमस
    शादी में दूल्हे को देने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 गिफ्ट पुरुषों के लिए टिप्स
    दिवाली पर अपने करीबियों को दें ये यूनिक गिफ्ट, हो जाएंगे खुश दिवाली
    फादर्स डे 2022: अपने पिता को दें ये गिफ्ट, उनके लिए यह दिन बन जाएगा खास लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो करें इन 5 योगासन का अभ्यास, जल्द मिलेगा आराम योग
    फ्रेंच फ्राइज खाकर ऊब गए हैं तो अब आलू से बनाएं ये 5 स्नैक्स, जानिए रेसिपी रेसिपी
    सरकार ने प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और चाय का सेवन करने से किया मना, जानिए कारण गर्मी की लहर
    टोनर, एसेंस, सीरम और एमपॉल में क्या होता है अंतर?  त्वचा की देखभाल
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023