NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अच्छा है गिलोय का रस, जानिए इसके फायदे
    अगली खबर
    स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अच्छा है गिलोय का रस, जानिए इसके फायदे

    स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अच्छा है गिलोय का रस, जानिए इसके फायदे

    लेखन अंजली
    Sep 29, 2020
    06:45 am

    क्या है खबर?

    कई ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने में किया जा सकता है।

    इन जड़ी-बूटियों में विभिन्न पेड़-पौधों की जड़, तना और पत्तियां शामिल की जाती हैं। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है गिलोय।

    बहुत से लोगों ने इसका नाम जरूर सुना होगा, लेकिन गिलोय के औषधीय गुण की जानकारी बहुत कम को ही होगी। यही वजह है कि आज हम आपको इसके रस के फायदे बताने जा रहे हैं।

    #1

    रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक है यह रस

    शरीर को स्वस्थ रखने में रोग प्रतिरोधक क्षमता अहम भूमिका अदा करती है। इसलिए इसका मजबूत होना बेहद जरूरी है और इस काम में गिलोय का नियमित तौर पर सेवन आपकी काफी मदद कर सकता है।

    दरअसल गिलोय के तने के अर्क में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक माना जाता है।

    इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

    #2

    कैंसर के जोखिमों को कम करने में कारगर है गिलोय का रस

    गिलोय के रस में एंटीकैंसर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकते हैं जिससे शरीर में कैंसर नहीं फैलता।

    साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय का रस धूम्रपान से होने वाले कैंसर के खतरे को भी दूर कर सकता है।

    इसलिए जिन लोगों को ध्रुमपान करने की आदत या कैंसर है तो अपने डॉक्टर की सलाह लेकर रोजाना गिलोय के रस का सेवन शुरू कर दें।

    #3

    पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है गिलोय के रस का सेवन

    गिलोय के रस का सेवन पेट संबंधी समस्याओं से राहत पाने और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रीबायोटिक गुण होते हैं जो शरीर में लैक्टिक एसिड का उत्पादन बढ़ाकर पाचन शक्ति को बेहतर करने का काम करते हैं और आंत को संक्रमण से बचाते हैं।

    अगर आप पेट संबंधी समस्याओं से बचे रहना है तो अपनी डाइट में गिलोय के रस को जरूर शामिल करें।

    #4

    हृदय की बीमारियों से बचाता है गिलोय का रस

    आजकल की असंतुलित जीवनशैली के कारण लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

    ऐसे में अगर गिलोय के रस का सेवन किया जाए तो शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ हृदय की बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

    दरअसल इसमें एंटीहाइपरलिपिडेमिया, एंटीहाइपरग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो रक्त लिपिड का स्तर संतुलित करके हृदय को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    स्वास्थ्य

    आयुर्वेद के अनुसार ऐसा होना चाहिए आपका खान-पान लाइफस्टाइल
    खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती हैं कई शारीरिक समस्याएं लाइफस्टाइल
    शीर्षासन: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इस मुश्किल योगासन का अभ्यास, जानिए इससे जुड़ी अहम बातें योग
    रोजाना च्यवनप्राश का सेवन करने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य संबंधित फायदे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    नए कपड़ों को कभी भी धोए बिना नहीं पहनें, हो सकती हैं कई त्वचा संबंधी समस्याएं स्वास्थ्य
    अपने कुत्ते के लिए खिलौने खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    अगर आपका बच्चा दवाई लेते समय करता है नखरे तो अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स बच्चों की देखभाल
    शरीर को लचीला बनाने के लिए रोजाना करें इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज का अभ्यास फिटनेस टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025