NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वैक्सिंग के अलावा इन तरीकों से अंडरआर्म्स से बाल हटाना होगा आसान
    लाइफस्टाइल

    वैक्सिंग के अलावा इन तरीकों से अंडरआर्म्स से बाल हटाना होगा आसान

    वैक्सिंग के अलावा इन तरीकों से अंडरआर्म्स से बाल हटाना होगा आसान
    लेखन अंजली
    Oct 11, 2021, 11:12 pm 0 मिनट में पढ़ें
    वैक्सिंग के अलावा इन तरीकों से अंडरआर्म्स से बाल हटाना होगा आसान
    अंडरआर्म्स से अनचाहे बाल हटाने के तरीके

    आमतौर पर लोग अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार यह दर्द देने का कारण बन जाती है। इस वजह से अगर आप कुछ ऐसे तरीके खोज रहे हैं, जिनकी मदद से अंडरआर्म्स के अनचाहे बाल हट जाए और दर्द का भी सामना न करना पड़े तो आज का लेख आपके लिए ही है। आइए आज कुछ ऐसे तरीके जानते हैं, जो आसानी से अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों से छुटकारा दिला सकते हैं।

    एपिलेटर से हटाएं बाल

    अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों से राहत पाने के लिए आप एपिलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले अंडरआर्म्स को गुनगुने पानी से साफ करें, फिर हाथ को उठाएं और एपिलेटर को 45 डिग्री पर रखते हुए अंडरआर्म्स पर चलाना शुरू करें। सारे बालों को हटाने के लिए इसे हर दिशा में अच्छी तरह से घुमाएं। जब अंडरआर्म्स अच्छे से साफ हो जाएं तो इस पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

    रेजर का करें इस्तेमाल

    बिना किसी तकलीफ के अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए रेजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, रेजर का इस्तेमाल करने से पहले बॉडी वॉश या साबुन से अंडरआर्म्स के हिस्से पर झाग बनाएं। इसके बाद हाथों को ऊपर उठाकर रेजर को हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में चलाएं और बालों को शेव करें, फिर अंडरआर्म्स को पानी से धो लें। अंत में अंडरआर्म्स को तौलिए से पोंछकर इस पर मॉइश्चराइजर लगा लें।

    हेयर रिमूवल क्रीम करेगी मदद

    जहां बात अनचाहे बालों को हटाने के लिए दर्द रहित और आसान तरीके की हो तो इसके लिए हेयर रिमूवल क्रीम बेहतर मानी जाती है। हालांकि, अंडरआर्म्स या फिर त्वचा के किसी भी हिस्से पर इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देख लें कि यह आपको सूट करती है या नहीं। अगर आपको जलन महसूस हो या परेशानी लगे तो हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल न करें।

    लेजर ट्रीटमेंट

    यह भी अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों को हटाने का एक सुरक्षित तरीका है, लेकिन यह ट्रीटमेंट थोड़ा महंगा होता है। इस ट्रीटमेंट के दौरान लेजर बीम का इस्तेमाल किया जाता है। यह लेजर बीम रोमछिद्रों से बालों को निकालकर भाप के साथ हवा में उड़ा देती है और इसके लिए आपको कई सेशन लेने पड़ सकते हैं। वहीं, अगर आप इस ट्रीटमेंट को लेने वाले हैं तो उससे पहले किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह लें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    गूगल एंड्रॉयड 13 यूजर्स के लिए कस्टम लॉक स्क्रीन शॉर्टकट फीचर पर कर रही काम  गूगल

    लाइफस्टाइल

    मोनोक्रोमैटिक मेकअप लुक पाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो मेकअप टिप्स
    कैलोरी बर्न करने के लिए घर पर करें ये 5 कार्डियो एक्सरसाइज कार्डियो एक्सरसाइज
    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं ये 5 दक्षिण भारतीय व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    आलिया भट्ट की योगा ट्रेनर ने इन 5 योगासन को बताया ब्लोटिंग दूर करने में प्रभावी योगासन

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023