NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोमांच के साथ-साथ शानदार व्यायाम है डांडिया, मिल सकते हैं ये स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    रोमांच के साथ-साथ शानदार व्यायाम है डांडिया, मिल सकते हैं ये स्वास्थ्य लाभ
    डांडिया खेलने के फायदे (तस्वीर: फ्लिकर)

    रोमांच के साथ-साथ शानदार व्यायाम है डांडिया, मिल सकते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

    लेखन अंजली
    Oct 13, 2023
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    नवरात्रि का 9 दिवसीय त्योहार पूरे देश में विविध परंपराओं के साथ मनाया जाता है और इनमें से एक गुजरात का लोकनृत्य डांडिया रास भी है।

    डांडिया में लकड़ी की 2 छड़ियों के साथ पुरुष और महिलाओं का समूह नृत्य करता है।

    डांडिया रास खेलना एक आनंददायक अनुभव है और यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

    आइए जानते हैं कि डांडिया रास में शामिल होने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    #1

    हृदय स्वास्थ्य के लिए है बेहतर

    डांडिया की जीवंत धुनों पर नृत्य करना एक प्रभावी हृदय व्यायाम के रूप में कार्य करता है, जो बेहतर रक्त परिसंचरण और कोशिकाओं तक सही तरीके से ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद कर सकता है।

    यह हृदय गति में सुधार करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देने में भी सहायक है। साथ ही डांडिया रास की मदद से रक्तचाप को नियंत्रित रखना भी आसान है।

    इसी कारण आगामी नवरात्रि के दौरान डांडिया रास का हिस्सा जरूर बनें।

    #2

    कैलोरी जलाने में है कारगर

    वर्तमान में अधिकतर लोग मोटापे से जूझ रहे हैं और वह वजन घटाने लिए कई व्यायाम का सहारा लेते हैं।

    हालांकि, क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए प्रतिदिन 500 कैलोरी जलाना आवश्यक है।

    डांडिया रास में भाग लेना भी कैलोरी जलाने का एक आकर्षक तरीका है, जो आपको त्योहारी सीजन के बीच स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है।

    कैलोरी जलाने के लिए रोजाना ये 5 व्यायाम करें।

    #3

    शरीर का लचीलापन बढ़ाने में है सहायक

    अमूमन लोग शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए न जाने कितनी तरह के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं।

    हालांकि, डांडिया शरीर की सभी मांसपेशियों को खींचने और लचीला बनाने का एक शानदार तरीका है, जिससे समय के साथ लचीलेपन में सुधार होता है।

    इस नृत्य का दोहराव और ऊर्जावान प्रकृति शरीर की सहनशक्ति बढ़ाने में भी सहायक है और इसे एक प्रभावी व्यायाम बनाते हैं।

    #4

    मानसिक स्वास्थ्य के लिए है अच्छा

    शारीरिक लाभों के अलावा डांडिया सामाजिक संबंधों और समुदाय की भावना को बढ़ावा देता है। साथ ही मानसिक और भावनात्मक कल्याण को बेहतर बनाने में मदद करता है।

    इसका कारण है कि यह व्यक्तियों को एक साथ आने और अपनी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने और एकता और खुशी की भावना में योगदान करने की अनुमति देता है।

    इस तरह से ये आपको तनावमुक्त रखकर मानसिक स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नवरात्रि
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    नवरात्रि

    नवरात्रि का स्पेशल जायका: इस बार बनाएं कुट्टू का डोसा, घर पर ऐसे करें तैयार लाइफस्टाइल
    नवरात्रि का स्पेशल जायका: घर पर बनाएं सामक के चावलों से ढोकला, एकदम आसान है बनाना लाइफस्टाइल
    नवरात्रि का स्पेशल जायका: स्नैक्स के लिए परफेक्ट है पनीर रोल्स, घर पर ऐसे करें तैयार लाइफस्टाइल
    नवरात्रि विशेष: व्रत में खाए जाने वाले ये खाद्य पदार्थ वजन घटाने में हैं कारगर वजन घटाना

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: दिशा पाटनी फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करती हैं फॉलो दिशा पाटनी
    चीन: 60 वर्षीय महिला की फिटनेस देखकर रह जाएंगे हैरान, लोगों के लिए बनीं प्रेरणा चीनी मीडिया
    पीरियड्स के दौरान करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द और ऐंठन से मिलेगा छुटकारा लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: एक्सरसाइज और ब्लड प्रेशर का क्या संबंध है? हृदय रोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025