Loading...
मधुमेह में सोया खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन किडनी के स्वास्थ्य को करता है बेहतर-Â अध्ययन
किडनी स्वास्थ्य के लिए सोया खाद्य पदार्थ (तस्वीर: पिक्सेल)

मधुमेह में सोया खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन किडनी के स्वास्थ्य को करता है बेहतर-Â अध्ययन

लेखन सयाली
Nov 16, 2026
08:46 pm

क्या है खबर?

जापान के खान-पान में सोया से बने खाद्य पदार्थ ज्यादा मात्रा में शामिल होते हैं, जिनके कई फायदे हैं। अब एक नए अध्ययन ने इनका एक और बड़ा फायदा बताया है। इसके मुताबिक, मधुमेह से पीड़ित लोग अगर सोया खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करते हैं तो उनकी किडनी का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इन खाद्य पदार्थों में सोया सॉस, टोफू, मीसो सूप और नातो आदि शामिल हो सकते हैं।

अध्ययन

क्या कहता है अध्ययन?

इस अध्ययन को 'जर्नल ऑफ डायबिटीज इन्वेस्टिगेशन' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया था।

इसमें पाया गया कि टाइप 2 मधुमेह (T2D) से पीड़ित जिन जापानी वयस्कों ने टोफू और मिसो सूप आदि का अधिक सेवन किया, उनमें किडनी की कार्यक्षमता कम होने की संभावना कम थी।

अध्ययन के मुताबिक, आइसोफ्लेवोन और नातो का ज्यादा सेवन एल्ब्यूमिनुरिया (पेशाब में एल्ब्यूमिन प्रोटीन आना) के मामलों को भी कम कर सकता है।

जांच

4 हजार से ज्यादा लोग बने अध्ययन का हिस्सा

यह अध्ययन जापान के फुकुओका में स्थित 'क्यूशू यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज' के मेडिसिन और क्लिनिकल साइंस विभाग और 'हाकुजुजुजी अस्पताल' के मधुमेह विभाग के वैज्ञानिकों ने किया है।

शोधकर्ताओं ने 'फुकुओका डायबिटीज रजिस्ट्री' से लिए गए T2D से पीड़ित 20 साल की उम्र वाले 4,922 जापानी वयस्कों की जांच की। उनमें सोया खाद्य पदार्थों और आइसोफ्लेवोन के सेवन और किडनी की बीमारी के संकेतकों के बीच संबंधों की पहचान की गई।

ADVERTISEMENT

प्रक्रिया

प्रतिभागियों से पूछे गए खान-पान से जुड़े सवाल

इस अध्ययन में उन लोगों को शामिल किया गया, जो अप्रैल 2008 और अक्टूबर 2010 के बीच मधुमेह का इलाज करवा रहे थे।

प्रतिभागियों ने फर्मेंटेड सोयाबीन खाद्य पदार्थों, बिना फरमेंट किए सोयाबीन उत्पादों (टोफू) और सोया आइसोफ्लेवोन्स का आकलन करने के लिए एक प्रश्नावली को पूरा किया।

टीम ने प्रतिभागियों द्वारा खाए गए पशु और पौधे आधारित प्रोटीन, कुल प्रोटीन, ऊर्जा, आहार फाइबर, सोडियम और सब्जियों की मात्रा की भी जानकारी ली।

ADVERTISEMENT

नमूने

खून के नमूनों से भी हुई जांच

प्रतिभागियों से खान-पान की आदतों, मधुमेह की अवधि, शारीरिक गतिविधियों, शराब के सेवन और धूम्रपान की आदतों के बारे में भी पूछा गया।

शोधकर्ताओं ने ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन (HbA1c) के स्तर और किडनी के कामकाज से जुड़े सीरम मार्करों को मापने के लिए खून के नमूने लिए।

एल्ब्यूमिन और क्रिएटिनिन के स्तर का आकलन करने और यूरिनरी एल्ब्यूमिन-टू-क्रिएटिनिन रेशियो (uACR) की गणना करने के लिए मूत्र के नमूने भी लिए गए थे।

नतीजे

क्या रहे अध्ययन के नतीजे?

अध्ययन के मुताबिक, जो प्रतिभागी अक्सर टोफू, मिसो सूप और नातो का सेवन करते थे, उनमें eGFRcys में कमी की दर उन लोगों की तुलना में कम थी, जो इनका सेवन नहीं करते।

आइसोफ्लेवोन्स का सेवन दोनों ही स्थितियों के कम होने से जुड़ा था, जबकि प्राथमिक विश्लेषण में नातो का सेवन एल्ब्यूमिनुरिया के कम होने से संबंधित पाया गया।

परिणामों से यह साबित नहीं होता कि सोया का सेवन बढ़ाने से किडनी की बीमारी को रोका जा सकता है।

ADVERTISEMENT