NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / चेहरे से झुर्रियां हटाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं ये 5 फेस मास्क, मिलेगा फायदा
    अगली खबर
    चेहरे से झुर्रियां हटाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं ये 5 फेस मास्क, मिलेगा फायदा
    झुर्रियों को हटाने के लिए 5 फेस मास्क

    चेहरे से झुर्रियां हटाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं ये 5 फेस मास्क, मिलेगा फायदा

    लेखन गौसिया
    Oct 02, 2023
    05:29 pm

    क्या है खबर?

    आजकल हर कोई जवान और खूबसूरत दिखना चाहता है, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण त्वचा अपना प्राकृतिक लचीलापन खोना शुरू कर देती है।

    इसके कारण त्वचा पर झुर्रियां और महीन रेखाएं आ जाती हैं और वह ढीली हो जाती है। ढीली त्वचा में कसावट लाने के लिए त्वचा की देखभाल करना जरूरी है।

    चलिए फिर आज घर पर 5 ऐसे फेस मास्क बनाने के तरीके जानते हैं, जिनसे झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

    #1

    दही और हल्की का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 1 बड़ी चम्मच दही लें और फिर उसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें।

    फायदा: दही में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ढीली त्वचा में कसावट लाने में मददगार होते हैं। साथ ही यह त्वचा को चमकदार भी बनाए रखते हैं।

    #2

    मसूर की दाल का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 2 बड़ी चम्मच मसूर की दाल लें। अब इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर सुखा लें। आखिर में इसे ठंडे पानी से धो लें।

    फायदा: मसूर की दाल त्वचा की देखभाल करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इससे आपको दाग-धब्बे और झुर्रियों से राहत मिलेगी और त्वचा साफ रहेगी।

    #3

    जैतून का तेल और नींबू का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़ी चम्मच जैतून का तेल लें, फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें। करीब 15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।

    फायदा: जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है। यह त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार भी करता है।

    #4

    सेब का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले पानी में 1 सेब डालकर उबालें। जब सेब ठंडा हो जाए तो इसके बीज निकालकर अच्छे से मैश करें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच दूध का पाउडर और 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद पानी से धो लें।

    फायदा: सेब में हाइड्रॉक्सी एसिड होता है। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने के लिए जाना जाता है।

    #5

    नींबू और दूध की मलाई का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 2 बड़ी चम्मच नींबू का रस लें। अब इसमें 2-3 बड़ी चम्मच दूध की मिलाई मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर इसे पानी से धो लें।

    फायदा: नींबू का रस ढीली त्वचा को कसने में मददगार है, वहीं दूध त्वचा की उम्र बढ़ने की गति को धीमा करने में मदद करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    लाइफस्टाइल
    फेस मास्क

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    त्वचा की देखभाल

    त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा है बेहद फायदेमंद, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल  लाइफस्टाइल
    आंखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान? ये पोषक तत्व करेंगे मदद खान-पान
    मानसून में होने वाली त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे  घरेलू नुस्खे
    व्यस्त महिलाओं के लिए त्वचा की देखभाल करने के 5 असरदार तरीके मेकअप टिप्स

    लाइफस्टाइल

    शाम की चाय के साथ ट्राई करें पनीर स्नैक्स, जानिए बनाने के 5 तरीके खान-पान
    हरतालिका तीज: महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है यह त्योहार, जानिए इसका इतिहास और महत्व  त्यौहार
    सुबह के नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प हैं ये 5 उच्च प्रोटीन व्यंजन, जानिए रेसिपी खान-पान
    फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान ऑनलाइन शॉपिंग

    फेस मास्क

    कोरोना वायरस: इन टिप्स को फॉलो करके अपने मास्क को धोएं और रखें साफ लाइफस्टाइल
    चेहरे की देखभाल के लिए इस प्रकार करें गुलाब जल का प्रयोग स्वास्थ्य
    भारत में घर पर मास्क बनाने की मुहिम चलाने के पीछे इस महिला वैज्ञानिक का हाथ भारत की खबरें
    केरल में अगले एक साल तक लागू रहेंगी कोरोना वायरस संबंधी सुरक्षा गाइडलाइंस केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025