NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है इन हर्बल चाय का सेवन
    अगली खबर
    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है इन हर्बल चाय का सेवन

    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है इन हर्बल चाय का सेवन

    लेखन अंजली
    Dec 25, 2023
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति हैं, जिसमें शरीर की धमनियों में खून का प्रवाह बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसके कारण ब्लड प्रेशर की रीडिंग 140/90 या इससे ऊपर पहुंच जाती है।

    इसकी वजह से हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट या अन्य हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी हर्बल चाय के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

    #1

    ग्रीन टी 

    ग्रीन टी के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आमतौर पर इसका सेवन वजन घटाने के लिए किया जाता है।

    इसके साथ ही यह चाय हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने समेत हृदय के ऊतकों की सूजन कम कर सकती है।

    लाभ के लिए गर्म पानी में ग्रीन टी की पत्तियां डालें, फिर इन्हें उबालने के बाद इसे एक कप में छानें। इसके बाद चाय में थोड़ा शहद मिलाकर पिएं।

    यहां जानिए ग्रीन टी के फायदे।

    #2

    जिनसेंग चाय  

    जिनसेंग चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्वस्थ हृदय के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

    ये गुण हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये हृदय में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाते हैं, जिसकी वजह से ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती और शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है।

    लाभ के लिए चाय में अदरक की जगह जिनसेंग डालें।

    #3

    कैमोमाइल चाय

    कैमोमाइल सफेद रंग के छोटे-छोटे फूल होते हैं, जिनमें एपिजेनिन नामक फ्लेवोनोइड होता है।

    यह गुण हाई ब्लड प्रेशर जैसी हृदय की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त एपिजेनिन एक प्राकृतिक ट्रैंक्विलाइजर के रूप में भी कार्य करता है।

    लाभ के लिए पानी को गर्म करके उसमें कैमोमाइल के फूल डालें। इसके बाद इसे बगैर छाने फूल सहित कप में डालें और स्वादानुसार शहद मिलाकर पी लें।

    यहां जानिए कैमोमाइल चाय के फायदे।

    #4

    ओलोंग चाय

    ओलोंग चाय बेहतर तरीके से ब्लड प्रेशर को संचालित रखने के लिए फायदेमंद है।

    यह एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिस वजह से इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर को सही ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है।

    अगर कोई ब्लड प्रेशर से संबंधित दवा का सेवन कर रहा है तो उसकी जगह वो डॉक्टर की सलाह लेकर ओलोंग चाय का सेवन कर सकता है।

    #5

    गुड़हल की चाय

    गुड़हल का फूल कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और मोटापे से राहत पाने आदि के लिए किया जा सकता है।

    यही नहीं, इसका सेवन त्वचा संबंधी समस्याओं से भी काफी हद तक राहत दिला सकता है।

    लाभ के लिए पानी को गर्म करके उसमें गुड़हल के फूल डालें, फिर इसे छानकर कप में डालें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हर्बल चाय
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    हर्बल चाय

    ग्रीन और ब्लैक टी से भी ज्यादा फायदेमंद है येलो टी, जानिए इसके फायदे स्वास्थ्य
    सर्दियों में डिहाइड्रेशन से दूर रखने में मदद करेंगे ये 5 पेय, जरूर करें इनका सेवन सर्दियों की देखभाल
    रोजमेरी चाय के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल
    हर्बल चाय: गुलाब की पंखुड़ियों से चाय बनाने का तरीका और इसके फायदे रेसिपी

    स्वास्थ्य टिप्स

    रोजाना गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीये, सेहत को मिलेंगे ये 5 अद्भुत लाभ  लाइफस्टाइल
    रोजाना करें 1 चम्मच च्यवनप्राश का सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये लाभ खान-पान
    सुबह-सुबह खाली पेट टहलना सेहत के लिए है फायदेमंद, मिलते हैं ये 5 जबरदस्त लाभ  तनाव
    अखरोट का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025