NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / होली पर रसायन युक्त रंगों के इस्तेमाल से होते हैं ये नुकसान, जानें बचाव के तरीके
    अगली खबर
    होली पर रसायन युक्त रंगों के इस्तेमाल से होते हैं ये नुकसान, जानें बचाव के तरीके

    होली पर रसायन युक्त रंगों के इस्तेमाल से होते हैं ये नुकसान, जानें बचाव के तरीके

    लेखन अंजली
    Mar 20, 2024
    11:38 am

    क्या है खबर?

    पहले के समय में फूलों या इनसे बने रंगों से होली मनाई जाती थी, लेकिन अब धड़ल्ले से रासायनिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

    आमतौर पर होली के रंगों में लेड ऑक्साइड, क्रोमियम आयोडाइड, कॉपर, सल्फेट, सीसा और एल्युमीनियम ब्रोमाइड जैसे रसायन होते हैं।

    ये रसायन गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जिस कारण आपको डॉक्टरों और अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

    आइए जानते हैं कि रसायन युक्त रंगों से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

    #1

    त्वचा एलर्जी 

    रासायनिक रंगों से त्वचा पर चकत्ते, खुजली, जलन और लालिमा जैसी एलर्जी की समस्याएं हो सकती हैं।

    इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप त्योहार की शुरुआत करने से पहले अपने चेहरे को साफ करके तेल लगाएं।

    यह न सिर्फ त्वचा को मॉइस्चराइज करेगा, बल्कि इससे त्वचा पर रंगों का किसी तरह का बुरा असर भी नहीं पड़ेगा।

    लाभ के लिए होली खेलने से 15 मिनट पहले चेहरे पर नारियल, जैतून, सरसों या फिर बादाम का तेल लगाएं।

    #2

    आंखों की समस्याएं

    रासायनिक रंगों के सीधे संपर्क से आंखों में जलन, लालिमा और अस्थायी अंधापन तक आ सकता है।

    होली पर आंखों को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि रंगों से खेलते समय चश्मा पहनें। यह आपकी आंखों को रंगों के सीधे संपर्क से बचाएगा और आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।

    हालांकि, हम चाहे कितनी भी सावधानी क्यों न बरत लें, थोड़ा-बहुत रंग तो आंखों में चला ही जाता है। अगर ऐसा हो तो तुरंत आंखों को पानी से धोएं।

    #3

    श्वसन संबंधी दिक्कतें

    होली समारोह के दौरान रासायनिक रंगों के बारीक कण हवा में फैल जाते हैं, जिससे खांसी, छींक और सांस लेने में कठिनाई जैसी श्वसन समस्याएं हो सकती हैं और अस्थमा का खतरा भी बढ़ सकता है।

    खासतौर से गर्भवती महिलाओं को श्वसन संबंधी संवेदनशीलता में वृद्धि का अनुभव हो सकता है।

    इससे बचाव के लिए अच्छा है कि आप फूलों से बने रंगों से होली खेलें।

    यहां जानिए घर पर होली के रंग बनाने के तरीके।

    #4

    विषाक्तता

    होली के रासायनिक रंगों में सीसा, पारा, क्रोमियम और अमोनिया जैसे खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल भी किया जाता है।

    अगर आप होली खेलते समय ऐसे रंगों को गलती से निगल लेते हैं या ये त्वचा में अवशोषित हो जाते हैं तो शरीर में विषाक्तता बढ़ सकती है।

    इससे शरीर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकता है। ये गर्भवती महिलाओं और उनके विकासशील भ्रूण के लिए भी खतरनाक है।

    #5ं

    बेजान और रूखे बाल

    रंगों में मौजूद रसायन स्कैल्प की नमी को नुकसान पहुंचाने, दानों को उभारने और हल्के बाल जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं।

    इससे बचाव के लिए होली खेलने से कुछ मिनट पहले सिर पर अच्छे से तेल लगाएं। इसके अतिरिक्त अगर आप रंगों को अपने सिर के बीच के हिस्सों में जाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने से रोकना चाहते हैं तो बालों को खुला रखने से बचें।

    यहां जानिए रसायनिक रंगों से बालों को सुरक्षित रखने के अन्य तरीके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होली
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    होली

    अरविंद केजरीवाल का ऐलान, होली के दिन देश के लिए ध्यान और पूजा करेंगे अरविंद केजरीवाल
    शाहिद कपूर एक बार फिर बने 'कबीर सिंह', अनोखे अंदाज में दी होली की बधाई शाहिद कपूर
    होली के दौरान बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    #NewsBytesExclusive: होली पर आपके चहेते सितारों की क्या है तैयारी? जानिए उनकी जुबानी  बॉलीवुड समाचार

    स्वास्थ्य टिप्स

    बर्नआउट क्या है और ये किन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है? तनाव
    धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों से आज ही बनाएं दूरी  स्वास्थ्य
    सोते वक्त चक्कर आते हैं तो हो जाएं सावधान, ये बीमारियां हो सकती हैं कारण  खान-पान
    क्रैनबेरी के बढ़िया स्वाद के साथ होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, बनाएं डाइट का हिस्सा  स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025