NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत में इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये शब्द
    लाइफस्टाइल

    भारत में इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये शब्द

    भारत में इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये शब्द
    लेखन अंजली
    Dec 12, 2022, 08:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये शब्द
    गूगल पर ज्यादा सर्च किए जाने वाले पांच शब्द

    गूगल ने साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से लेकर ब्रह्मास्त्र तक, ऐसे कई शब्द शामिल हैं जो भारत में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहें। लिस्ट में एशिया कप, टी-20 विश्व कप और फुटबॉल विश्व कप जैसे बड़े खेल आयोजन से जुड़े शब्द भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए पांच मुख्य शब्द क्या-क्या रहे।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)

    2022 में भारत में सबसे अधिक अधिक सर्च किए जाने वाला शब्द इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) रहा। IPL एक टी-20 लीग है और क्रिकेट के सबसे चर्चित टूर्नामेंट्स में शामिल है। इस साल IPL का आयोजन 26 मार्च से 29 मई तक किया गया था। इसमें 10 टीमें शामिल थीं और इसके फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट से हराते हुए खिताब अपने नाम किया।

    दूसरे स्थान पर रहा कोविन प्लेटफॉर्म

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत सरकार का कोविड संबंधी प्लेटफॉर्म कोविन (CoWIN) रहा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ही वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था और सर्टिफिकेट भी इसी पर उपलब्ध कराए गए थे। इसी कारण इसे इतना सर्च किया गया।

    FIFA विश्व कप 2022

    2022 में गूगल इंडिया पर ट्रेंडिंग शब्दों में FIFA विश्व कप भी शामिल रहा। फुटबॉल का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट सबसे अधिक सर्च किए गए शब्दों की सूची में तीसरे स्थान पर रहा। यह फुटबॉल के लिए देश के जुनून और प्रेम को दर्शाता है। हर चाल साल पर FIFA विश्व कप का आयोजन किया जाता है और इस साल कतर में इसका आयोजन हो रहा है। 20 नवंबर को शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 18 दिसंबर तक चलेगा।

    एशिया कप

    IPL और FIFA विश्व कप के अलावा एशिया कप ने भी इंटरनेट यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया और यह 2022 में गूगल इंडिया के सबसे अधिक खोजे जाने वाले शब्दों की सूची में चौथा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले गए एशिया कप के 15वें संस्करण में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से 11 सितंबर तक चला था।

    ब्रह्मास्त्र

    सूची में सबसे अधिक खोजी जाने वाली भारतीय फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र' शीर्ष पर रही। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म कुछ मायावी अस्त्रों की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को नया और अलग अनुभव देती है। अब इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।

    नुपुर शर्मा

    भारतीय राजनेता और वकील नुपुर शर्मा 2022 में गूगल पर खोजे गए लोकप्रिय व्यक्तित्वों की सूची में सबसे ऊपर रहीं। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता को इस साल जून में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था क्योंकि पैगंबर मुहम्मद पर उनकी टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया था। नुपुर को अपनी विवादास्पद टिप्पणी के कारण नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    FIFA विश्व कप
    गूगल
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    साल 2022 में इन पांच गाड़ियों का चला जादू, लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति की कारें मारुति सुजुकी ऑल्टो
    गोल्डन ग्लोब 2023: क्या 'RRR' रचेगी इतिहास? जानें कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान बने रहना चाहते हैं, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    नैनीताल और उत्तरकाशी में भी बना हुआ है जमीन धंसने का खतरा- विशेषज्ञ उत्तरकाशी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत करीब 6 महीने रह सकते हैं क्रिकेट से दूर, BCCI देगा 21 करोड़ रुपये ऋषभ पंत
    फरवरी में होगी WIPL के लिए नीलामी, रजिस्ट्रेशन के लिए 26 जनवरी है आखिरी तारीख- रिपोर्ट महिला क्रिकेट
    IPL 2023 के साथ-साथ वनडे विश्व कप भी मिस कर सकते हैं चोटिल ऋषभ पंत- रिपोर्ट ऋषभ पंत
    भारत बनाम श्रीलंका: राहुल त्रिपाठी ने किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, ऐसा रहा है टी-20 करियर राहुल त्रिपाठी

    FIFA विश्व कप

    पेले ने FIFA फुटबॉल विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े पेले
    महान फुटबॉलर पेले के नाम दर्ज हैं ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना होगा बेहद मुश्किल पेले
    लियोनल मेसी के FIFA विश्व कप के प्रमुख रिकॉर्ड्स और आंकड़े लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप फाइनल मैच के दौरान टूटा गूगल सर्च का रिकॉर्ड गूगल

    गूगल

    गूगल पिक्सल 7a इस साल भारत में हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स स्मार्टफोन
    एलन मस्क ने इस साल गंवाई करोड़ों की संपत्ति, टेस्ला के शेयरों में गिरावट जारी एलन मस्क
    गूगल का नया फीचर स्पैम कॉल्स को लेकर आपको करेगा अलर्ट, जानें कैसे स्मार्टफोन
    जीमेल पर छुपाना चाहते हैं अपनी अवेलेबिलिटी स्टेटस? जानें क्या है प्रक्रिया जीमेल

    आलिया भट्ट

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला रणबीर कपूर
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख IIFA
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देंगे करण जौहर करण जौहर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023