गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को नई चीजें सिखाने के लिए अपनाएं ये मजेदार तरीके
क्या है खबर?
बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, जिस दौरान वे या तो घुमते हैं या खेलते रहते हैं। ऐसे में समय का सदुपयोग नहीं हो पाता और वे कुछ भी नया नहीं सीख पाते हैं।
साथ ही इस दौरान वे पढ़ाई से भी जी चुराने लगते हैं, जिसके चलते उनका होमवर्क खत्म नहीं हो पाता।
ऐसे में अगर आप बच्चों को नई चीजें सिखाना चाहते हैं और पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं तो ये टिप्स अपनाएं।
#1
खेल-खेल में पढ़ाई करवाएं
बच्चे छुट्टियों के दौरान पढ़ना पसंद नहीं करते हैं और उन्हें डांटकर पढ़ने बैठाना भी आसान नहीं होता है। ऐसे में आप उन्हें पढ़ाने का एक मजेदार तरीका अपना सकते हैं।
खेल-खेल में उनका होमवर्क पूरा करवाएं और उन्हें नई चीजें सिखाएं। इसके लिए टीचर-टीचर वाला खेल खेलना बढ़िया रहता है, जिसके दौरान बच्चे बिना आना-कानी किए पढ़ लेते हैं।
साथ ही आप उनके साथ पजल, क्विज और सुडोकू जैसे खेल भी खेल सकते हैं।
#2
जर्नलिंग करवाएं
अगर आपके बच्चे की लिखावट अच्छी नहीं है तो गर्मी की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए उसे बेहतर करवाएं। इसके लिए आप रोजाना बच्चे के साथ मिलकर जर्नलिंग कर सकते हैं।
जर्नलिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें लोग नियमित रूप से अपने विचार, भावनाएं और अनुभव कागज पर लिखते हैं। इससे आपका बच्चा अपने मन की बातें व्यक्त करना भी सीख जाएगा।
साथ ही इस गतिविधि से आपके बच्चे को स्पेलिंग्स भी याद होने लगेंगी।
#3
समर कैंप में डलवाएं
गर्मी की छुट्टियों के दौरान कई स्कूल समर कैंप का आयोजन करते हैं। इन कैंप में संगीत, डांस, तैराकी, पेंटिंग, कराटे और जूडो आदि जैसी कई कक्षाएं आयोजित होती हैं।
आप अपने बच्चों की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए किसी एक कक्षा में उसका नामांकन करवा सकते हैं। इससे वे अन्य बच्चों के साथ घुलना-मिलना सीख जाएंगे और नई चीजें भी सीखेंगे।
गर्मी की छुट्टियों के दौरान आप अपने बच्चों के साथ ये मजेदार खेल खेलें।
#4
रचनात्मक गतिविधियां करवाएं
अगर आपका बच्चा कला में दिलचस्पी रखता है तो छुट्टियों के दौरान उसके साथ मिलकर रचनात्मक गतिविधियां करना शुरू करें।
रोजाना एक घंटे का समय निकालकर उसके साथ पेंटिंग, कलरिंग और स्केचिंग करें। इसके अलावा आप बच्चों को क्ले से नई चीजें बनाना, क्राफ्टिंग करना और कागज से चीजें बनाना भी सिखा सकते हैं।
इससे उनका दिमाग तेज होगा और वे रचनात्मक भी बन जाएंगे।
आप अपने बच्चे के साथ मिलकर ये कलात्मक गतिविधियां कर सकते हैं।