NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट तक, जानिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां कैसे रखती हैं त्वचा का ख्याल
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट तक, जानिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां कैसे रखती हैं त्वचा का ख्याल

    प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट तक, जानिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां कैसे रखती हैं त्वचा का ख्याल

    लेखन सयाली
    Dec 18, 2024
    06:10 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्रियों की त्वचा अंदरूनी तौर पर चमकती है और हमेशा स्वस्थ नजर आती है। हालांकि, उनकी सुंदरता का राज केवल मेकअप नहीं होता है।

    दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां अपनी त्वचा की देखभाल पर खास ध्यान देती हैं, जिसके कारण उनकी त्वचा पर दाग-धब्बे नहीं नजर आते।

    इस लेख में हम आपको आलिया भट्ट समेत 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्किन केयर रूटीन बताएंगे। इन्हें अपनाकर आप भी चमकती-दमकती त्वचा पा सकती हैं।

    #1

    कृति सैनन

    कृति सैनन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना स्किन केयर रूटीन साझा किया है। वह सुबह बर्फ से भरे कटोरे में अपना चेहरा डुबाती हैं, जिससे रोमछिद्र बंद होते हैं और सूजन कम होती है।

    कृति एक सौम्य क्लींजर के जरिए अपने चेहरे को साफ करती हैं और एक हाइड्रेटिंग टोनर, हाईलियूरोनिक एसिड युक्त सीरम और तेल-मुक्त मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करती हैं।

    वह बिना सनस्क्रीन लगाए घर से नहीं निकलती हैं और हफ्ते में एक बार फेस पैक लगाती हैं।

    #2

    प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा त्वचा की देखभाक के लिए देसी नुस्खे अपनाती हैं। वह अपने चेहरे को चमकदार बनाए रखने के लिए चावल के पानी और नारियल तेल का फेस पैक लगाती हैं।

    इसके बाद वह फेस वाश, फेस सीरम और आई क्रीम लगाकर सोती हैं। प्रियंका को फेशियल करवाना बेहद पसंद है और वह महीने में 2 बार इसे जरूर करवाती हैं।

    इसके अलावा वह ढेर सारा पानी पीती हैं और पर्याप्त नींद लेती हैं।

    #3

    अथिया शेट्टी

    अथिया शेट्टी अक्सर बिना मेकअप के दिखाई देती हैं, क्योंकि उनकी त्वचा बेहद चमकदार है। उनकी त्वचा संवेदनशील है, जिस कारण वह सबसे पहले विटामिन C युक्त फेस टोनर और हल्के सीरम का इस्तेमाल करती हैं।

    इसके बाद वह एक फेस ऑयल लगाती हैं, जिससे त्वचा की चमक बढ़ जाती है और रंजकता कम होती है। अथिया धूप की क्षति से त्वचा को बचाए रखने के लिए SPF 50 वाली सनस्क्रीन लगाती हैं।

    #4

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट का स्किन केयर रूटीन बेहद सरल है, जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। वह सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे को एक सौम्य क्लींजर की मदद से साफ करती हैं।

    उसके बाद वह चेहरे पर सेरामाइड्स और प्रोबायोटिक्स से समृद्ध टोनिंग मिस्ट छिड़कती हैं। इसके बाद, वह त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए मॉइस्चराइजर लगाती हैं और और सनस्क्रीन इस्तेमाल करती हैं।

    अंत में वह होंठों पर पेप्टाइड युक्त लिप बाम लगाती हैं।

    #5

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण की त्वचा की चमक देखते ही बनती है। उन्होंने भी अपनी त्वचा की देखभाल का रूटीन यूट्यूब पर साझा किया है।

    वह गंदगी, तेल या मेकअप को साफ करने के लिए एक सौम्य क्लींजर का उपयोग करती हैं। वह त्वचा के pH स्तर को संतुलित करने के लिए हाइड्रेटिंग टोनर का इस्तेमाल करती हैं और एक हल्का व तेल-मुक्त मॉइस्चराइजर लगाती हैं।

    अंत में वह SPF 40 से 50 वाली सनस्क्रीन लगाती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    प्रियंका चोपड़ा
    आलिया भट्ट
    अथिया शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,200 अंक ऊपर  शेयर बाजार समाचार
    दिल्ली-NCR में Vi की 5G सेवा शुरू, जानिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान दिल्ली
    बेंगलुरू कॉन्सर्ट विवाद में गायक सोनू निगम को राहत, जानिए क्या है पूरा मामला सोनू निगम
    IPL फिर हो रहा शुरू, जियो के इन प्लांस के साथ जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में देखें IPL 2025

    त्वचा की देखभाल

    गर्दन पर होने वाले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे  प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    त्वचा को चमकदार, गोरा और निखरा हुआ बनाने के लिए करें इन घरेलू नुस्खों का पालन  लाइफस्टाइल
    गुलाब का तेल त्वचा की देखभाल करने में कर सकता है मदद, जानें इस्तेमाल के तरीके एसेंशियल ऑयल
    दिवाली से पहले इस तरह करें अपनी त्वचा की देखभाल, चमक उठेगा आपका चेहरा  दिवाली

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा देश और दुनियाभर में अपनी पहचान बनाकर खुश, बोलीं- मुझे अपना काम पसंद हॉलीवुड समाचार
    परिणीति चोपड़ा बोलीं- प्रियंका की बहन होने का फायदा मिलता तो मेरी फिल्में फ्लॉप न होती परिणीति चोपड़ा
    'दोस्ताना' के लिए प्रियंका चोपड़ा नहीं, ये अभिनेत्री थीं निर्देशक की पहली पसंद  बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्ष को बताया अपनी जिंदगी का सबसे 'बुरा दौर' बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    'जिगरा' के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को दिव्या खोसला कुमार ने बताया 'फर्जी', लगाए ये आरोप दिव्या खोसला कुमार
    'जिगरा' या 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', दूसरे दिन किसका चला बॉक्स ऑफिस पर जादू? राजकुमार राव
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'जिगरा' की दैनिक कमाई में गिरावट, तीसरे दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये  करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस: आलिया भट्ट की 'जिगरा' की हालत पस्त, चौथे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये  करण जौहर

    अथिया शेट्टी

    इंस्टाग्राम पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने किया अपना रिलेशन ऑफिशियल! क्रिकेट समाचार
    केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में समय बिता रहीं अथिया शेट्टी? तस्वीरें हो रहीं वायरल बॉलीवुड समाचार
    इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान अक्षय कुमार
    अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर क्रिकेटर केएल राहुल ने किया अपने प्यार का इजहार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025