NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महिलाएं जवां और सुंदर दिखने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स
    अगली खबर
    महिलाएं जवां और सुंदर दिखने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स
    जवां दिखने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स

    महिलाएं जवां और सुंदर दिखने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स

    लेखन गौसिया
    Sep 12, 2023
    08:48 pm

    क्या है खबर?

    मेकअप करना एक कला है। यह आपके लुक को बदलकर अधिक सुंदर और जवां बनाने में मदद करता है।

    हालांकि, इसके लिए आपको मेकअप करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि आपका मेकअप खराब न दिखे और लंबे समय तक बना रहे।

    आइये आज हम आपको 5 ऐसे मेकअप टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर बढ़ती उम्र वाली महिलाएं को भी जवां दिखने में मदद मिल सकेगी।

    #1

    ऐसे लगाएं आईलाइनर 

    अगर आप जवां दिखना चाहती हैं तो इसके लिए पतला आईलाइनर लगाएं। इसके लिए गहरे भूरे या ग्रे रंग का आईलाइनर चुनें।

    दरअसल, हैवी ब्लैक आईलाइनर लगाने से महिलाएं ज्यादा उम्र की दिख सकती हैं क्योंकि मोटा आईलाइनर आंखों को भारी और छोटी बना देता है।

    इसके उलट पतला आईलाइनर लगाने से आपकी आंखें बड़ी और अधिक सुंदर दिखती है।

    आईलाइनर लगाते समय इन टिप्स को जरूर अपनाएं। इससे आपका आईलाइनर बार-बार नहीं फैलेगा।

    #2

    त्वचा को करें तैयार 

    चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले अपनी त्वचा को तैयार करना जरूरी है।

    प्राकृतिक चमक के लिए मेकअप से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाकर अच्छी तरह से हाइड्रेट करें। इससे मेकअप लंबे समय तक ठीक रहेगा और चेहरे फ्रेश दिखेगा।

    अगर आप अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज किए बिना मेकअप लगाएंगी तो आपका मेकअप कुछ ही समय बाद फीका और बेजान दिखने लगेगा।

    घर पर मॉइस्चराइजर बनाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।

    #3

    कंसीलर है जरूरी

    कंसीलर चेहरे के काले धब्बों और मुहांसों को छिपा देता है, इसलिए इसका इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।

    इसके लिए एक अच्छा और त्वचा के हिसाब से सही शेड का कंसीलर चुनें। आप अतिरिक्त लाभ के लिए SPF 20 वाला कंसीलर भी चुन सकती हैं।

    इसके अलावा कंसीलर को ठीक से ब्लेंड करने के लिए भी सही कंसीलर ब्लेंडिंग को चुनें।

    सही शेड के लिए कंसीलर खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें।

    #4

    ऐसा होना चाहिए लिपस्टिक का शेड

    उम्र के साथ होंठ पतले दिखने लगते हैं, इसलिए अगर आप चमकदार और गहरे शेड्स की लिपस्टिक लगाएंगी तो वे होंठ पतले ही दिखेंगे।

    इससे बचाव के लिए अपने होंठों पर न्यूड और हल्के रंग वाली लिपस्टिक ही लगाएं।

    इसके अलावा लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों पर लिप बाम लगाना जरूर याद रखें। इससे आपको जवां दिखने में मदद मिलेगी।

    आपको लिपस्टिक खरीदते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    #5

    आईब्रो को करें सेट

    ज्यादातर महिलाएं मेकअप करते समय अपनी आइब्रो को नजरअंदाज कर देती हैं। आप ऐसा करने से बचें।

    दरअसल, घनी और सेट की हुई आईब्रो आपको जवां दिखने में मदद कर सकती हैं।

    इसके लिए आईब्रो वाली पेंसिल का इस्तेमाल करके अपनी आईब्रो को अच्छे से सेट करें।

    अच्छे से आईब्रो सेट करने के लिए हर महिला की मेकअप किट में ये आइब्रो प्रोडक्ट्स जरूर होने चाहिए। इससे आपको आईब्रो सेट करने में मदद मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेकअप टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    मेकअप टिप्स

    गर्मियों के दौरान ये 5 मेकअप हैक्स करें फॉलो, लंबे समय तक रहेगा बरकरार गर्मियों के टिप्स
    महिलाएं के लिए 5 फ्रेंच मेकअप टिप्स, मिलेगा नेचुरल लुक लाइफस्टाइल
    कॉन्सर्ट के लिए इस तरह से करें मेकअप, मिलेगा एलिगेंट लुक लाइफस्टाइल
    मेकअप करते समय इन 5 सामान्य गलतियों से बचें, मिलेगा शानदार लुक लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    महाभारत काल के ये 5 व्यंजन आज भी मशहूर, नाम सुनकर मुंह में आ जाएगा पानी खान-पान
    कजरी तीज: जानिए इस त्योहार का शुभ मुहूर्त, इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें  त्यौहार
    शिक्षक दिवस: इस खास मौके पर अध्यापकों को देने के लिए 5 गिफ्ट आइडिया टीचर्स डे
    एसिड रिफ्लक्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन योगासन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025