Page Loader
उत्तरी-सिक्किम की ये पांच जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं
उत्तरी-सिक्किम के पांच प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

उत्तरी-सिक्किम की ये पांच जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं

लेखन अंजली
Aug 09, 2022
07:52 pm

क्या है खबर?

अगर आप बर्फ से ढके पहाड़ों, अद्भुत झीलों और मंत्रमुग्ध कर देने वाले झरनों के बीच एक शांतिपूर्ण तरीके से छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो उत्तरी-सिक्किम की ओर रूख करें। यह पर्यटन स्थल आध्यात्मिकता, एडवेंचर गतिविधियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। आइए आज हम आपको उत्तरी-सिक्किम के पांच बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियां पूरे आनंद और सुकून से बिता सकते हैं।

#1

लाचुंग

अगर आप उत्तरी-सिक्किम में हैं तो वहां के प्रकृति नजारों का अद्भुत मिश्रण देखने के लिए लाचुंग की यात्रा जरूर करें। खूबसूरत झरने, सेब के बाग और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा यह छोटा और अनोखा गांव तिब्बत सीमा पर स्थित है। यहां आकर आपको लाचुंग गोम्पा और शिंगबा रोडोडेंड्रोन अभयारण्य की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। वहीं, यहां का लाचुंग बाजार सुंदर हस्तशिल्प से समृद्ध है, जहां से आप अपने घर को सजाने वाली चीजें खरीद सकते हैं।

#2

युमथांग घाटी

उत्तरी-सिक्किम के मुख्य आकर्षणों में से एक यूमथांग घाटी को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी की सुंदरता देखेंगे तो आप भी मान जाएंगे कि इसे ये नाम देना बिल्कुल गलत नहीं है। अगर आपकों फूलों से लगाव है तो आपको यह पर्यटन स्थल बहुत पसंद आएगा। यहां आकर आप विभिन्न तरह के खूबसूरत फूलों के बीच अपने जीवन के कुछ क्षण सूकून से बिता सकते हैं।

#3

गुरूडोंगमर झील

वैसे सिक्किम के प्राकृतिक सौंदर्य के चर्चें हर जगह मशहूर है, लेकिन अगर आप उत्तरी-सिक्किम घूमने जा रहे हैं तो आपकी यात्रा इस झील को देखे बिना अधूरी होगी। यह झील समुद्र तल से 17,800 फीट की ऊंचाई पर है। गुरूडोंगमर झील गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में अलग-अलग शानदार नजारों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। ये झील देखने में इतनी साफ और सुंदर है कि पर्यटक अपनी ट्रैवल लिस्ट में इसे शामिल किए बिना रह नहीं पाते।

#4

लाचेन गांव

उत्तरी-सिक्किम का यह गांव हमेशा से अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार नजारे के लिए जाना जाता है, लेकिन अब इसको पर्यटक पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स के रूप में भी जानने लगे हैं। जिन लोगों को प्राकृतिक वादियों से प्यार है उनके लिए लाचेन पैराग्लाइडिंग ट्रैवलिंग किसी जन्नत से कम नहीं। इसके अलाव, पैराग्लाइडिंग के दौरान टेक ऑफ से लेकर लैंडिग तक के लिए ये जगह बेहद ही शानदार है, इसलिए पैराग्लाइडिंग के शौकिनों को तो एक बार यहां पर जरूर जाना चाहिए।

#5

चुंगथांग

1,790 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चुंगथांग उत्तरी-सिक्किम का एक छोटा-सा विचित्र शहर है जो लाचेन और लाचुंग नदियों के संगम पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इस शहर को गुरु पद्मसंभव ने आशीर्वाद दिया था। इस जगह में एक चट्टान है, जिसमें संत के पैरों के निशान और हाथ के निशान हैं। यहां आप कुछ अद्भुत वनस्पतियों और जीवों को भी नजदीक से देख सकते हैं।