NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / उत्तरी कोलकाता के ये 5 दुर्गा पूजा पंडाल हैं बहुत मशहूर
    अगली खबर
    उत्तरी कोलकाता के ये 5 दुर्गा पूजा पंडाल हैं बहुत मशहूर
    उत्तरी कोलकाता के पांच दुर्गा पूजा पंडाल

    उत्तरी कोलकाता के ये 5 दुर्गा पूजा पंडाल हैं बहुत मशहूर

    लेखन अंजली
    Sep 26, 2022
    02:48 pm

    क्या है खबर?

    इस साल दुर्गा पूजा 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक है और इसके लिए देशभर में उत्सव का माहौल होता है। खासतौर से कोलकाता में एक अलग ही धूम है।

    इस पांच दिवसीय त्योहार पर कोलकाता की अलग-अलग जगहों को खूबसूरत पंडाल लगते हैं, जहां की पूजा विधि और अन्य चीजें आपका मन मोह लेंगी।

    आइए हम आपको उत्तरी कोलकाता में लगने वाले पांच प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल के बारे में बताते हैं, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

    #1

    संतोष मित्र स्क्वायर सरबोजनीन दुर्गोत्सव समिति का पंडाल

    उत्तरी कोलकाता के सबसे बड़े और सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से इस पंडाल को समिति ने पहली बार 1936 में स्थापित किया था और यह लगभग 80 साल पुराना है।

    इसके आयोजक वर्तमान घटनाओं के आधार पर अलग-अलग थीम पर पंडाल सजाते हैं।

    साल 2017 में पंडाल ने लंदन वाली थीम से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इस बार यहां की थीम 'आजादी का अमृत महोत्सव' है।

    #2

    कॉलेज स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल

    कॉलेज स्ट्रीट पर प्रसिद्ध कॉलेज स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल की सजावट, लाइटिंग और प्रतिमाएं काफी शानदार होती हैं।

    इस पंडाल की समिति 1948 में बनी थी और इस बार वह अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रही है।

    इस बार पंडाल की थीम 'वृंदावन का प्रेम मंदिर' है और पंडाल के अंदरूनी हिस्सों को महल की तरह सजाया गया है।

    इस पंडाल की सजावट और लाइटिंग दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है।

    #3

    बागबाजार सर्बोजनिन दुर्गोत्सव

    उत्तरी कोलकाता में सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से एक बागबाजार सर्बोजनिन दुर्गोत्सव 100 साल से अधिक पुराना है। इसकी पारंपरिक प्रतिमाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

    यहां की प्रतिमाएं हर साल एक ही डिजाइन, रंग और संरचना का इस्तेमाल करके बनाई जाती हैं। हालांकि, हर साल इस पंडाल की थीम यूनिक होती है।

    अगर आप उत्तरी कोलकाता में हैं तो आपको अपने दोस्तों के साथ एक बार यहां जरूर जाना चाहिए।

    #4

    कुमारतुली पार्क का दुर्गा पूजा पंडाल

    सोवाबाजार फेरी घाट के करीब मौजूद कुमारतुली पार्क में भी हर साल दुर्गा पूजा पंडाल लगता है, जो यहां के सबसे प्रमुख पंडालों में से एक है।

    यहां की पूजा कला और पुराने जमाने की भव्यता के मेल को दर्शाती है।

    इसके अलावा, यहां के कुमारतुली कलाकारों द्वारा बनाई गई प्रतिमाओं को विदेशों में आयोजित दुर्गा पूजा के लिए निर्यात किया जाता है।

    इस बार पंडाल की थीम अंडरवाटर है और यह ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या को प्रदर्शित करेगी।

    #5

    अहिरितोला सरबोजनिन दुर्गोत्सव

    कुमारतुली पार्क के नजदीक यह लोकप्रिय दुर्गा पूजा पंडाल अपनी पारंपरिक थीम और संगीत समारोह के लिए जाना जाता है।

    यह 1940 के बाद से अपनी अनूठी थीम और रंगीन संरचना के लिए शहर भर से हजारों लोगों को आकर्षित करता है।

    इस पंडाल में कई सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ शास्त्रीय और पश्चिमी दोनों तरह के संगीत और नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    ग्लोबल वॉर्मिंग
    कोलकाता
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने दूसरे वनडे में लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट

    लंदन

    सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण मामले में केंद्र सरकार से छह सप्ताह में मांगी रिपोर्ट केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: फिर महामारी की चपेट में आने लगे संक्रमण के हॉटस्पॉट रह चुके शहर दिल्ली
    जेट एयरवेज अगले साल फिर से शुरू कर सकता है उड़ान सेवाओं का संचालन भारत की खबरें
    ब्रिटेन में तेज हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, स्वास्थ्य सचिव बोले- हालात नियंत्रण से बाहर यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ग्लोबल वॉर्मिंग

    ग्लोबल वार्मिंग के कारण तेज़ी से फैलेगा डेंगू, इस मानसून सुरक्षित रहने के लिए बरतें सावधानी स्वास्थ्य
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्या-क्या कहा, पढ़ें पूरा भाषण इमरान खान
    जलवायु परिवर्तन: फॉसिल फ्यूल और क्लीन एनर्जी पर कितनी सब्सिडी दे रहे बड़े देश? अमेरिका
    धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर पर्यावरण मंत्रालय

    कोलकाता

    पेगासस कांड: TMC ने घोड़े के साथ निकाला जुलूस, आंखों पर पट्टी बांध चले वरिष्ठ नेता तृणमूल कांग्रेस
    एक बार फिर बढ़े LPG सिलेंडरों के दाम, जानिये महानगरों में क्या है कीमत मुंबई
    अभिनेत्री और TMC सांसद नुसरत जहां बनीं मां, बेटे को दिया जन्म तुर्की
    फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, पिछले नौ महीने में 190 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर भारत की खबरें

    लाइफस्टाइल

    घर पर बनाकर खाएं ये पांच तरह की फिरनी, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    स्विमिंग करते समय अपने बालों को क्लोरीन युक्त पानी से इन तरीकों से बचाएं बालों की देखभाल
    नामीबिया के चीतों का आवास बना कूनो नेशनल पार्क, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें मध्य प्रदेश
    पाचन के साथ हृदय के लिए बेहतर है भांग के बीज, जानें इसके फायदे स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025