NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लाल बहादुर शास्त्री को करीब से जानने के लिए जरूर पढ़नी चाहिए ये पांच किताबें
    अगली खबर
    लाल बहादुर शास्त्री को करीब से जानने के लिए जरूर पढ़नी चाहिए ये पांच किताबें
    लाल बहादुर शास्त्री पर आधारित पांच किताबें।

    लाल बहादुर शास्त्री को करीब से जानने के लिए जरूर पढ़नी चाहिए ये पांच किताबें

    लेखन अंजली
    Sep 21, 2022
    09:10 pm

    क्या है खबर?

    भारत के दूसरे प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था और वह अपनी सादगी, अनुशासन और नैतिकता के लिए जाने जाते थे।

    सबसे लोकप्रिय नारा "जय जवान जय किसान" शास्त्री के अलावा किसी और ने नहीं दिया था, जिसका उद्देश्य भारत के लोगों को आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक करना था।

    अगर आप लाल बहादुर शास्त्री को करीब से जानना चाहते हैं तो आपको उन पर आधारित इन पांच किताबों को जरूर पढ़ना चाहिए।

    #1

    लाल बहादुर शास्त्री: लाइफ ऑफ ट्रुथ इन पॉलिटिक्स

    सीपी श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई इस किताब में दिवंगत नेता के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण किस्से शामिल हैं। बता दें कि श्रीवास्तव, लाल बहादुर शास्त्री के पर्सनल सेक्रेटरी रह चुके थे।

    इस किताब में आपको 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध से लेकर भारत-पाकिस्तान के संघर्ष तक हर एक घटना का उल्लेख है, जिसमें शास्त्री के निर्णय ने अहम भूमिका निभाई।

    इसके अतिरिक्त, आपको इस किताब के जरिए राजनीति में उनकी यात्रा से जुड़ी कई बातें भी जानने को मिलेंगी।

    #2

    लाल बहादुर शास्त्री: लेसन्स इन लीडरशिप

    अगर आप देश के दूसरे प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको 'लाल बहादुर शास्त्री: लेसन्स इन लीडरशिप' नामक किताब को जरूर पढ़ना चाहिए।

    इस किताब को पवन चौधरी ने शास्त्री के बेटे अनिल से सुनी उनके बचपन, किशोरावस्था और राजनीतिक जीवन की बातों के आधार पर लिखा है।

    आपको इस किताब के जरिए शास्त्री के सम्मान, प्रबंधन, मर्यादा और आत्म-विश्वास से जुड़ी कई चीजें पढ़ने को मिलेंगी।

    #3

    लाल बहादुर शास्त्री: पास्ट फॉरवर्ड

    शास्त्री, महात्मा गांधी के सिद्धांतों के अनुयायी के रूप में जाने जाते थे।

    अगर आप भी शास्त्री की तरह यह समझना चाहते हैं कि गांधीवादी मूल्यों का अभ्यास करने का क्या अर्थ है तो इस किताब में वह सब कुछ है, जो आपको जानना आवश्यक है।

    इस किताब को शास्त्री के तीसरे और सबसे छोटे बेटे सुनील शास्त्री ने लिखा है।

    यह किताब उस नैतिकता और शालीन जीवन पर भी केंद्रित है, जिसके द्वारा शास्त्री ने अपना जीवन व्यतीत किया।

    #4

    लाल बहादुर शास्त्री: पॉलिटिक्स एंड बियॉन्ड

    भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक टिप्पणीकारों में से एक डॉ संदीप शास्त्री ने इस किताब को लिखा है और इसमें उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके समय का वर्णन किया है।

    इस किताब में शास्त्री के क्रांतिकारी प्रयासों को विस्तार से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त, यह किताब आपको बताएगी कि लाल बहादुर को शक्तिशाली शख्सियत क्यों माना जाता था।

    आपको एक बार शास्त्री पर आधारित इस किताब को जरूर पढ़ना चाहिए।

    #5

    लाल बहादुर शास्त्री

    इस किताब को अंग्रेजी में मीनू सिंहल ने लिखा है और आपको यह किताब हिंदी में भी मिल जाएगी, जिसका अनुवाद लेखन सुनील शास्त्री ने लिखा है।

    अगर आप लाल बहादुर शास्त्री को अपना मार्गदर्शक मानते हैं और उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहते हैं तो आपको इस किताब को जरूर पढ़ना चाहिए।

    इस किताब में आपको उनकी करीबी बातों और भाषणों से जुड़ी बातें जानने को मिलेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    किताबें
    लाइफस्टाइल
    महात्मा गांधी

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    पाकिस्तान समाचार

    पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक: 180 देशों की सूची में सबसे निचले पायदान पर रहा भारत चीन समाचार
    आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील इमरान खान
    लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा चीन समाचार
    पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा स्वास्थ्य

    किताबें

    विश्व एड्स दिवसः जब भारतीय सेक्स वर्कर की दास्तां सुन रो पड़े बिल गेट्स बिल गेट्स
    घर में इस तरह से बनाएं लाइब्रेरी, नहीं पड़ेगी ज्यादा जगह की जरूरत लाइफस्टाइल
    ये हैं भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय, एक बार जरूर देखें लाइफस्टाइल
    इन अलग तरीकों से करें पुरानी किताबों का इस्तेमाल लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    हिंदी दिवस 2022: जानिए हिंदी भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य बिहार
    पार्सले से बनाए जा सकते हैं ये स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी स्वास्थ्य
    जन्मदिन विशेष: किस डाइट और एक्सरसाइज से हमेशा फिट रहते हैं आयुष्मान खुराना? योग
    स्नैक्स टाइम के लिए बेहतरीन हैं ये पांच तरह की चॉकलेट ड्रिंक्स, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान

    महात्मा गांधी

    ओडिशा सरकार की पुस्तिका पर विवाद, लिखा गया- दुर्घटनावश हुई थी महात्मा गांधी की मौत ओडिशा
    गोडसे की पूजा कर नेताजी की पड़नातिन बोलीं- गांधी की हत्या के लिए नेहरू सरकार जिम्मेदार मध्य प्रदेश
    भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त' भारतीय जनता पार्टी
    प्रज्ञा के बाद भाजपा विधायक का बयान, कहा- आतंकी नहीं था गोडसे, बस एक भूल की उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025