Loading...
बहुत ठंड लगती है पैरों में? इन 5 तरीकों से रखें गर्म
पैरों को गर्म रखने के तरीके

बहुत ठंड लगती है पैरों में? इन 5 तरीकों से रखें गर्म

लेखन अंजली
Nov 12, 2026
05:32 pm

क्या है खबर?

सर्दियों में ठंड का सबसे ज्यादा असर पैरों पर पड़ता है, जिससे कई लोग असहज महसूस करने लगते हैं, खासतौर से जब आप ठंडे फर्श पर नंगे पैर चल रहे होते हैं तो इससे पैरों में ठंडक के साथ-साथ दर्द भी होने लगता है। आइए आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपने पैरों को हर समय गर्म रख सकते हैं।

#1

ऊनी मोजे पहनें

अगर आप ठंडे फर्श पर चलने के लिए मोजे पहनते हैं तो बेहतर होगा कि आप ऊनी मोजे का चयन करें क्योंकि ऊन एक ऐसा कपड़ा है, जो आपके पैरों को गर्म रखता है।

इसके अलावा आप चाहें तो ऊनी मोजे के साथ-साथ गर्म और आरामदायक जूते भी पहन सकते हैं। इससे आपको ठंड और ठंड से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

#2

गर्म पानी से नहाएं

सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इससे न केवल आपका पूरा शरीर गर्म महसूस करेगा, बल्कि पैरों को भी ठंड से सुरक्षित रखा जा सकता है।

इसके अलावा आप चाहें तो नहाने के पानी में थोड़ा नमक या अदरक का पाउडर भी मिला सकते हैं।

इससे न केवल आरामदायक महसूस होगा, बल्कि पैरों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

ADVERTISEMENT

#3

हीटर का करें इस्तेमाल

ठंड से बचने के लिए आप अपने बिस्तर के नीचे या कमरे में हीटर भी रख सकते हैं। इससे आपका कमरा और बिस्तर गर्म रहेगा, जिससे ठंड से राहत मिलेगी।

हालांकि, हीटर का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह सही से काम कर रहा हो और इससे कोई खतरा न हो।

इसके अतिरिक्त कमरे में ठंडक को दूर करने के लिए आप ब्लोअर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#4

गर्म पानी की बोतल राहत दिलाने में है कारगर

गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल करने से भी ठंडक से राहत मिल सकती है।

इसके लिए गर्म पानी की बोतल को पैरों के बीच में रखकर थोड़ी देर आराम करें। इससे आरामदायक महसूस होगा और ठंडक भी दूर हो जाएगी।

इसके अलावा आप चाहें तो गर्म पानी की बोतल को अपने कूल्हों के बीच भी रख सकते हैं।

#5

गर्म पेय पदार्थों का करें सेवन

ठंडे वातावरण के कारण शरीर में गर्मी कम हो जाती है। इससे शरीर के तापमान में गिरावट आ जाती है, जो ठंड लगने का कारण बन सकती है।

इससे बचने के लिए शरीर में गर्मी बनाए रखना जरूरी है, जिसके लिए गर्म पेय पदार्थों का सेवन किया जा सकता है।

इसके लिए आप चाय, कॉफी, दूध, हर्बल चाय, सूप, काढ़ा और हल्दी वाला दूध आदि का सेवन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT