Loading...
बारिश के मौसम में घर पर बनाएं इथियोपियाई व्यंजन मिसिर वॉट, जानिए इसकी रेसिपी
इथियोपियाई व्यंजन मिसिर वॉट की रेसिपी

बारिश के मौसम में घर पर बनाएं इथियोपियाई व्यंजन मिसिर वॉट, जानिए इसकी रेसिपी

लेखन सयाली
Jul 22, 2026
02:40 pm

क्या है खबर?

मौसम में बदलाव के साथ खान-पान में भी बदलाव करना जरूरी है। अब बारिश का मौसम आ गया है और ऐसे में गर्मा-गर्म और मसालेदार व्यंजन खाने का मजा ही कुछ और है। इस मौसम में घर पर इथियोपियाई व्यंजन मिसिर वॉट बनाया जा सकता है, जो स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है। आइए आज हम आपको इथियोपियाई मिसिर वॉट की रेसिपी बताते हैं, जिसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

सामग्री

मिसिर वॉट बनाने के लिए जरूरी सामान

मिसिर वॉट के लिए आपको एक कप तुअर दाल, 2 प्याज, लहसुन की 3-4 कली, अदरक का एक टुकड़ा, एक टमाटर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच गरम मसाला, एक चुटकी हींग, नमक (स्वादानुसार), एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच हरा धनिया, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च, एक चुटकी जायफल, एक चुटकी इलायची का पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच तेल और एक चौथाई चम्मच सरसों का तेल (वैकल्पिक) चाहिए।

#1

दाल को उबालने से करें शुरूआत

सबसे पहले एक पैन में एक कप तुअर दाल को 4 कप पानी के साथ डालकर उबालें। जब दाल नरम हो जाए तो इसे एक मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं, फिर इसे एक कटोरे में निकालकर ठंडा होने दें।

ठंडा होने के बाद दाल को हाथों से मसलकर अलग रख दें। अगर आपके पास तुअर दाल न हो तो उसकी जगह मूंग दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#2

मसाले भूनें

अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें एक चौथाई चम्मच हींग डालें, फिर इसमें 2 बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरे भूरे रंग में भूनने तक पकाएं।

इसके बाद इसमें 3-4 बारीक कटे लहसुन की कली और एक बारीक कटा अदरक का टुकड़ा डालकर भूनें, फिर इसमें एक बारीक कटा टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं।

इसके बाद इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, नमक, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और एक चौथाई चम्मच गरम मसाला मिलाएं।

ADVERTISEMENT

#3

दाल को पकाएं

अब मसाले के मिश्रण में उबली हुई दाल डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद मिश्रण में एक चौथाई कप पानी डालकर इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

समय पूरा होने के बाद दाल में एक चुटकी काली मिर्च, एक चुटकी जायफल, एक चुटकी इलायची का पाउडर और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं, फिर इस मसालेदार दाल को 5 मिनट तक और पकाएं।

अब मिसिर वॉट को हरे धनिये से सजाकर गर्मा-गर्म परोसें।

ADVERTISEMENT