NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंखों के काले घेरों से छुटकारा चाहते हैं? आजमाएं ये प्रभावी घरेलू नुस्खे
    अगली खबर
    आंखों के काले घेरों से छुटकारा चाहते हैं? आजमाएं ये प्रभावी घरेलू नुस्खे

    आंखों के काले घेरों से छुटकारा चाहते हैं? आजमाएं ये प्रभावी घरेलू नुस्खे

    लेखन अंजली
    Jun 18, 2024
    05:49 pm

    क्या है खबर?

    आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों के कारण व्यक्ति रोगी लगने लगता है।

    यह एक आम समस्या है, जिसके लिए नींद में कमी, आनुवंशिकी, तनाव और आहार जैसे कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।

    खैर कारण चाहें जो हो, आंखों के काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगी क्रीम और अन्य उपचारों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।

    आइए आज इसके लिए प्रभावी घरेलू नुस्खे जानते हैं।

    #1

    खीरे के टुकड़ों का करें इस्तेमाल

    खीरा अपने ठंडक और त्वचा को हाइड्रेशन देने वाले गुणों से भरपूर होता है।

    लाभ के लिए ताजे खीरे के 2 मोटे टुकड़े काट सें, फिर उन्हें 20 से 30 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। समय पूरा होने के बाद ठंडे खीरे के टुकड़ों को बंद आंखों पर रखकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

    आखिर में ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

    यहां जानिए खीरे के फायदे।

    #2

    ठंडे चायपत्ती के बैग्स लगाएं

    ग्रीन टी बैग्स एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों के नीचे की संवेदनशील त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारकर काले घेरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए 2 ग्रीन टी बैग्स को हल्के गर्म पानी में कुछ मिनट तक भिगोने के बाद 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें, फिर इन्हें अपनी बंद आंखों पर रखकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

    इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

    #3

    आलू आएगा काम

    आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट और विटामिन्स होते हैं, जो काले घेरों को हल्का करने में सहयोग प्रदान कर सकता है।

    लाभ के लिए कच्चे आलू को कदूकस करके उसका रस निकालें, फिर आलू के रस में 2 रूई भिगोकर अपनी बंद आंखों पर रखें। 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

    आप चाहें तो आलू के पतले टुकड़ों को भी बंद आंखों पर रख सकते हैं। इससे भी उतना ही फायदा होगा।

    #4

    ठंडा दूध भी है प्रभावी

    सबसे पहले एक सूती कपड़े या रुमाल में बर्फ रखें और हल्के हाथों से इसे अपनी आंख पर रगड़ें।

    इसके अलावा अगर आप कुछ सेकंड तक बर्फ को बंद आंखों पर रखकर बर्दाश्त कर सकते हैं तो ऐसा जरुर करें क्योंकि इससे आंखों को आराम मिलेगा।

    इसके बाद ठंडे दूध में रुई को डुबोकर 5-10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। इससे चेहरा तरोताजा नजर आता है और आंखों की सूजन भी दूर हो जाती है।

    #5

    बादाम के तेल और शहद का मिश्रण बनाकर लगाएं

    बादाम का तेल विटामिन-E से भरपूर होता है, जो त्वचा को फिर से जीवंत बनाने में मदद कर सकता है, जबकि शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

    लाभ के लिए आधा चम्मच शहद में बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं, फिर बिस्तर पर जाने से पहले मिश्रण को आंखों के आसपास लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।

    इसे रातभर आंखों पर लगा रहने दें और अगली सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घरेलू नुस्खे
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    घरेलू नुस्खे

    दांतों से प्लाक हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे दांतों का स्वास्थ्य
    छाती के बलगम और जकड़न से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    पाचन क्रिया में सुधार करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत स्वास्थ्य टिप्स
    मुंहासों के जिद्दी दागों को कम करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    बालों की समस्याओं को दूर कर स्कैल्प को पोषण प्रदान कर सकता है लौंग का पानी बालों की देखभाल
    गले में जलन से परेशान हैं? आराम पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे  घरेलू नुस्खे
    क्या गन्ने का रस स्वास्थ्यवर्धक नहीं होता? जानिए क्यों ICMR ने इसे कम पीने को कहा  खान-पान
    जिम जाना पसंद नहीं? वजन कम करने के लिए घर पर ही करें ये एक्सरसाइज वजन घटाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025