NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिवाली और धनतेरस पर दिये जलाना होता है शुभ, जानिए इन्हें घर पर बनाने के तरीके
    अगली खबर
    दिवाली और धनतेरस पर दिये जलाना होता है शुभ, जानिए इन्हें घर पर बनाने के तरीके

    दिवाली और धनतेरस पर दिये जलाना होता है शुभ, जानिए इन्हें घर पर बनाने के तरीके

    लेखन सयाली
    Oct 20, 2024
    02:29 pm

    क्या है खबर?

    दिवाली का त्योहार इस साल 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिसके उत्सव की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इन दोनों पर्वों पर पूजा-अर्चना करने के बाद दीपक जलाने की परंपरा होती है।

    दिये जलाने से घर में सुख और समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है। आप बाजार से खरीदने के बजाय घर पर भी दिये बना सकते हैं।

    इन्हें बनाने के लिए ये आसान तरीके अपनाएं।

    #1

    आटे से बनाएं दिये

    घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले गेहूं के आटे से आप सुंदर दिये बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आटा गूंधें, जो कि अधिक मुलायम नहीं होना चाहिए।

    अब आटे के गोल-गोल लड्डू बनाएं और उन पर तेल लगाकर रख दें। इन लड्डुओं के बीच के हिस्से को हाथ या किसी चीज से चपटा करें और कोनों को वैसा ही रहने दें।

    आप आटे में रंग मिलाकर इन्हें रंग-बिरंगा बना सकते हैं और अपना मनचाहा आकर दे सकते हैं।

    #2

    क्ले से भी बन सकते हैं सुंदर दिये

    त्योहारों पर दियों के जरिए घर की सजावट की जा सकती है। आप इसके लिए बाजार में मिलने वाले क्ले से खूबसूरत दिये तैयार कर सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले क्ले को बेल लें और एक गोल कटोरे की मदद से काट लें। अब इस गोल क्ले पर अपनी मनचाही डिजाइन बनाएं और उसे रंग दें।

    इसे कटोरे के अंदर कोनों में चिपकते हुए रख दें, जिससे यह सूखकर उसका अकार ले लेगा और आपका दिया तैयार हो जाएगा।

    #3

    मिट्टी के दिये होते हैं सबसे बढ़िया

    धनतेरस और दिवाली पर सभी के घरों में मिट्टी के दिये जलाए जाते हैं। आप इन दियों को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले गमलों से मिट्टी इकठ्ठा करें और उसे अच्छी तरह छान लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाते जाएं, जिससे मिट्टी का क्ले तैयार हो जाएगा।

    इस मिट्टी को इस्तेमाल करके आप कई अलग-अलग आकार के दिये बना सकते हैं।

    दिवाली पर घर की सजावट करने के लिए ये तरीके अपनाएं।

    #4

    पानी से भी आप बना सकते हैं दिये 

    पानी के दिये सुनने में विचित्र लगते हैं, लेकिन इन्हें बनाना आसान होता है। असल में ये पानी से बनते नहीं है, बल्कि पानी में जलाये जाते हैं।

    इन्हें बनाने के लिए आपको कांच के गिलास की जरूरत पड़ेगी। इस गिलास में छोटा-छोटा सजावट का सामान रखें और पानी भरें।

    अब प्लास्टिक की एक शीट को गोल आकार में काटें और उसके बीच में छेद करें। इस छेद में दिये की बाती लगाएं, गिलास में तेल डालें और इसे जलाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    धनतेरस
    दिवाली
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    धनतेरस

    धनतेरस विशेष: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये छह वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़ दिवाली
    इस धनतेरस चाँदी ख़रीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली
    भारत का अनोखा मंदिर, जहाँ भक्तों को प्रसाद में मिलते हैं सोने-चाँदी के गहने मध्य प्रदेश
    त्योहारों के मौसम में चांदी खरीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली

    दिवाली

    दिवाली के समय चाहती हैं चमकदार त्वचा तो आज से ही अपनाएं ये असरदार तरीके त्वचा की देखभाल
    तमिलनाडु: दिवाली पर आतिशबाजी का समय तय, जानें कितने बजे तक फोड़ सकेंगे पटाखे तमिलनाडु
    दिवाली: पटाखों के बिना जश्न मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके त्यौहार
    दिवाली: इन पर्यावरण-अनुकूल वस्तुओं से सजाएं अपना घर, लगेगा बहुत ही खूबसूरत घर की सजावट

    त्यौहार

    गणेश चतुर्थी: भारत के अलावा इन 5 देशों में भी पूजे जाते है गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी
    उत्सवों में तेज आवाज वाले स्पीकरों से होता है कानों को नुकसान, जानिए सुरक्षा के तरीके टिप्स
    इस बार त्योहारों पर बनाएं ये 5 तरह का स्वस्थ और स्वादिष्ट शीरा, सभी करेंगे तारीफ रेसिपी
    त्योहारों पर अलग-अलग तरीके से पहनें साड़ी, सबसे अलग और खास लगेगा आपका लुक लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025