NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कोम्बुचा है बेहद स्वादिष्ट फर्मेन्टेड पेय पदार्थ, जानिए इससे मिलने वाले फायदे 
    अगली खबर
    कोम्बुचा है बेहद स्वादिष्ट फर्मेन्टेड पेय पदार्थ, जानिए इससे मिलने वाले फायदे 

    कोम्बुचा है बेहद स्वादिष्ट फर्मेन्टेड पेय पदार्थ, जानिए इससे मिलने वाले फायदे 

    लेखन सयाली
    Apr 13, 2024
    07:39 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों में लोग ठंडक के लिए अक्सर सोडा युक्त ड्रिंक्स का चुनाव कर लेते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदेह होती हैं। इनके बजाय आप ताजगी के लिए कोम्बुचा पी सकते हैं।

    यह एक मीठा, फ्रिजी और फर्मेन्टेड पेय पदार्थ है, जो गर्मियों में आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।

    यह एक तरह की चाय है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन रोधी गुण होते हैं।

    कोम्बुचा डाइट में जोड़कर आप कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ पा सकते हैं।

    जानकारी

    जानें क्या होता है कोम्बुचा

    कोम्बुचा एक प्रकार की फर्मेन्टेड चाय है, जो अच्छे बैक्टीरिया, खमीर, चीनी और चाय पत्ती से बनाई जाती है। इसका रंग पीला-नारंगी होता है और स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। माना जाता है कि इस चाय को सबसे पहले चीन में बनाया गया था।

    #1

    प्रीबायोटिक्स से भरपूर

    कोम्बुचा बनाने के लिए काली या हरी चाय में अच्छे बैक्टीरिया, खमीर और चीनी मिलाई जाती है। इसे एक सप्ताह या उससे ज्यादा समय तक फरमेंट किया जाता है।

    इस प्रक्रिया के दौरान इसमें बड़ी संख्या में बैक्टीरिया भी पनपते हैं। कोम्बुचा में लैक्टिक एसिड की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जो आंत को प्रीबायोटिक्स पहुंचाती हैं।

    प्रीबायोटिक्स आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया के लिए जगह बनाते हैं, जो पाचन को मजबूत करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।

    #2

    लिवर के कार्य को देता है समर्थन

    हमारा शरीर कई कारणों से मुक्त कण छोड़ता है। ये शरीर के लिए हानिकारक होते हैं और कई तरह की बीमारियों को जन्म भी दे सकते हैं।

    एंटीऑक्सिडेंट ऐसे पदार्थ हैं, जो आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ते हैं। हरी चाय से बना कोम्बुचा आपके लिवर के कार्यों को समर्थन देकर एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है।

    साथ ही यह चाय हमारे लिवर को डिटॉक्स करने का भी काम करती है।

    #3

    मधुमेह के लक्षणों को कर सकता है कम

    भारत में लाखों लोग मधुमेह की बीमारी के साथ जी रहे हैं। इसके कारण लोग बढ़े हुए ब्लड शुगर के स्तर और इंसुलिन प्रतिरोध से परेशान रहते हैं।

    2023 के एक अध्ययन में 12 प्रतिभागियों का विश्लेषण किया गया, जिन्हें 4 सप्ताह तक 240 ml कोम्बुचा पिलाया गया। कोम्बुचा ने प्रतिभागियों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद की।

    इस चाय के सेवन से आप मधुमेह के लक्षणों को कम करके आराम पा सकते हैं।

    #4

    हानिकारक बैक्टीरिया को करता है खत्म 

    फर्मेंटेशन प्रक्रिया के कारण कोम्बुचा में मुख्य पदार्थ के रूप में एसिटिक एसिड उत्पन्न होता है। कोम्बुचा में मौजूद एसिटिक एसिड में कई हानिकारक बैक्टीरिया को मारने की क्षमता होती है।

    काली या हरी चाय से बना कोम्बुचा मजबूत जीवाणुरोधी गुणों को बढ़ावा देता है।

    यह फर्मेंटेशन में शामिल लाभकारी प्रीबायोटिक बैक्टीरिया या यीस्ट को प्रभावित किए बिना शरीर के नुकसानदेह बैक्टीरिया के विकास को रोक सकता है।

    जानिए- कांजी के सेवन से मिलने वाले शारीरिक फायदे।

    #5

    बढ़ाता है ग्रीन टी के फायदे 

    ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स जैसे बायोएक्टिव यौगिक पाए जाते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं।

    कोम्बुचा भी इसका उपयोग करके बनाया जाता है, जो ग्रीन टी के लाभों को बढ़ा देता है।

    एक अध्ययन के अनुसार, ग्रीन टी से बने कोम्बुचा के नियमित सेवन से आपके द्वारा घटाई जाने वाली कैलोरी की संख्या बढ़ सकती है, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

    साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    खान-पान

    मीठा खाने के हैं शौकीन? जानिए मीठे व्यंजन खाने का सही समय लाइफस्टाइल
    अपने पालतू जानवरों को भूलकर भी न खिलाएं ये खाद्य-पदार्थ, हो सकते हैं खतरनाक  पालतू जानवर
    ईस्टर पर अपने परिवार और मेहमानों को बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी  त्यौहार
    ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं फाइबर से भरपूर ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    भिंडी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये समस्याएं  खान-पान
    आम बनाम केला: जानिए इनमें से किस फल से बने शेक का सेवन है ज्यादा फायदेमंद खान-पान
    गर्मियों में बनाकर खाएं ये 5 मीठे व्यंजन, आसान है रेसिपी खान-पान
    अप्रैल में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025