रोजाना एक गिलास मसाला पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए रेसिपी
क्या है खबर?
आयुर्वेद में मसाला पानी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। इसमें दालचीनी, सौंफ, अदरक और लौंग जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ये शरीर को साफ करने, पाचन को सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आइए आज हम आपको मसाला पानी के लिए कुछ खास रेसिपी बताते हैं, जिन्हें घर पर बनाना आसान है और इनका स्वाद भी बेहतरीन होता है।
#1
काली मिर्च और तुलसी का मसाला पानी
इस पानी को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ी काली मिर्च और 5 से 6 तुलसी की पत्तियां डालकर उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इस मिश्रण में एक कप पानी डालकर इसे उबालने के लिए रखें। जब पानी उबल जाए तो इसमें थोड़ी हल्दी और स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसके बाद पैन को गैस से उतारकर पानी को ठंडा करें और फिर इसे गिलास में डालकर पीएं।
#2
अदरक, लौंग और सौंफ का मसाला पानी
इसके लिए एक पैन में थोड़ी काली मिर्च, थोड़ी सौंफ, 2 से 3 लौंग और थोड़ी अदरक डालकर उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इस मिश्रण में एक कप पानी डालकर इसे उबालने के लिए रखें। जब पानी उबल जाए तो इसमें थोड़ी हल्दी और स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसके बाद पैन को गैस से उतारकर पानी को ठंडा करें और फिर इसे गिलास में डालकर पीएं। आप चाहें तो उबालने के बजाय इन्हें पानी में भिगो भी सकते हैं।
#3
दालचीनी और इलायची का मसाला पानी
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ी काली मिर्च और थोड़ी इलायची डालकर उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें एक कप पानी, थोड़ी सौंफ, थोड़ा धनिया पाउडर, एक चुटकी काला नमक और थोड़ा अदरक पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में एक दालचीनी का टुकड़ा और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर इसे गिलास में डालकर पीएं। आप चाहें तो इसका पोषण बढ़ाने के लिए इसमें नींबू भी मिला सकते हैं।
#4
धनिया और जीरा का मसाला पानी
इसके लिए एक पैन में थोड़ा जीरा और धनिया के बीज डालकर उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें एक कप पानी डालकर इसे उबालने के लिए रखें। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तो इसमें स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसके बाद पैन को गैस से उतारकर पानी को ठंडा करें और फिर इसे गिलास में डालकर पीएं। मसाला पानी के सेवन से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
अन्य लाभ
मसाला पानी के सेवन से मिलने वाले लाभ
मसाला पानी का सेवन पाचन को सही रखने और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह शरीर की सुरक्षा को बढ़ाने में भी सहायक होता है। मसाला पानी का सेवन शरीर को गर्माहट देने, खून साफ करने और त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर को ताजगी का एहसास करवाने में भी कारगर हो सकता है।