Page Loader
घर पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक हैं ये पौधे
घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने वाले पौधे

घर पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक हैं ये पौधे

लेखन अंजली
Jul 05, 2021
09:00 pm

क्या है खबर?

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का वातावरण हो तो इसका घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। इस कारण उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखना जरूरी है। आइए आज आपको कुछ ऐसे इनडोर प्लांट्स के बारे में बताते हैं जो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

#1

एलोवेरा

घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से समृद्ध करने के लिए एलोवेरा का पौधा बेहतरीन है। यह घर के तापमान को कम रखता है और हवा से नुकसानदायक फॉर्मेंडिहाईड को भी दूर करता है। एलोवेरा के पौधे की सबसे विशेष खासियत यह है कि आप इसका इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के साथ-साथ त्वचा और बालों की देखभाल करने के लिए भी कर सकते हैं।

#2

रोजमेरी

अपने नाम की तरह यह खूबसूरत पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद कर सकता है। इस पौधे की सुगंध दिमाग को शांत रखने के साथ-साथ सुकून देने में काफी मदद कर सकती है। लोगों का कहना है कि सकारात्मक ऊर्जा के लिए इस पौधे को अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। आप चाहें तो रोजमेरी की पत्तियों का इस्तेमाल खाने में कर सकते हैं।

#3

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट भी घर के वातवारण को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं। इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह घर के आसपास के माहौल को ठंडा और ताजा रखने में सहयोग प्रदान करता है। इतना ही नहीं, यह पौधा विषैले पदार्थों जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड, ट्राईक्लोरोएथिलीन, बेंजीन और टोल्यूनि आदि को सोखकर आपके आस-पास की हवा को शुद्ध बनाने में भी मदद करता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाना फायदेमंद है।

#4

बम्बू प्लांट

बम्बू के पौधे को गुड लक और कामयाबी का प्रतीक माना जाता है। जब इस पौधे को सही दिशा में लगाया जाए तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। यह तेजी से बढ़ने वाला पौधा होता है जिसे आप ऑनलाइन या बाजार से खरीद सकते हैं। इसकी देखभाल की बात करें तो इसकी जड़ों को पर्याप्त पानी देना चाहिए और रोजाना इसका पानी बदलना चाहिए।