LOADING...
BB बनाम CC क्रीम: त्वचा के प्रकार के हिसाब से किसे चुनना रहेगा बेहतर?
BB बनाम CC क्रीम

BB बनाम CC क्रीम: त्वचा के प्रकार के हिसाब से किसे चुनना रहेगा बेहतर?

लेखन अंजली
May 11, 2023
02:37 pm

क्या है खबर?

आपने कई मेकअप टिप्स के लेखों में BB और CC क्रीम का जिक्र पढ़ा होगा, लेकिन क्या आपको इनका सही इस्तेमाल पता है? ये दोनों ही मेकअप उत्पाद हैं, जिनका इस्तेमाल मेकअप बेस के लिए किया जाता है। हालांकि, दोनों ही अलग-अलग त्वचा संबंधी समस्याओं के खिलाफ काम करती हैं और इनके अपने लाभ हैं। आइए आज इन दोनों क्रीम के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हैं ताकि आप अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार इनका इस्तेमाल कर सकें।

अंतर

BB और CC क्रीम में क्या है अंतर?

ब्यूटी बाम के रूप में पहचान रखने वाली BB क्रीम एक ऑल-इन-वन मेकअप उत्पाद है। इसमें मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और फाउंडेशन जैसे तीनों लाभ मिलते हैं। यह हल्का कवरेज देते हुए त्वचा की रंगत समान रखती है। इसी तरह CC क्रीम को कलर करेक्टिंग क्रीम के रूप में भी जाना जाता है। यह त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए डिजाइन की गई हैं। यह मध्यम कवरेज प्रदान करती हैं।

BB क्रीम

BB क्रीम के फायदे

कई BB क्रीम में त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करने वाले हाइलूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन और सेरामाइड्स जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। इस क्रीम में SPF भी होता है और यह त्वचा को सूरज के हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और फाउंडेशन की आवश्यकता को समाप्त करके आपका समय और पैसा बचा सकती हैं। रूखी त्वचा के लिए घर पर ये 5 मॉइस्चराइजर बनाएं।

Advertisement

CC क्रीम

CC क्रीम के इस्तेमाल से मिलने वाले फायदे

CC का मतलब कलर करेक्शन से है और ठीक इसके लिए CC क्रीम को डिजाइन किया गया है। ये चेहरे की लालिमा, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम कर सकती हैं। CC क्रीम में अक्सर हाइलूरोनिक एसिड, विटामिन-C और पेप्टाइड्स जैसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट, चमकदार और टाइट बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-C और पेप्टाइड्स गुण बढ़ती उम्र के लक्षणों से लड़ने में भी मदद कर सकते हैं।

Advertisement

चयन

दोनों क्रीम में से किसका चयन करना है बेहतर?

BB और CC क्रीम के बीच का चयन त्वचा के प्रकार और विभिन्न त्वचा की चिंताओं पर निर्भर करता है। अगर त्वचा रूखे प्रकार की है तो हाइलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन जैसे मॉइस्चराइजिंग तत्वों से युक्त BB क्रीम का इस्तेमाल करें, जबकि तैलीय त्वचा वाले हल्की CC क्रीम का चयन करें। मिश्रित त्वचा वाले दोनों में से चाहें कोई भी क्रीम चुनें, वे हल्की और ऑयल-फ्री होनी चाहिए।

Advertisement