NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सेब के जरिए आपको मिल सकती है बेदाग त्वचा, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके
    अगली खबर
    सेब के जरिए आपको मिल सकती है बेदाग त्वचा, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके

    सेब के जरिए आपको मिल सकती है बेदाग त्वचा, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके

    लेखन सयाली
    Oct 22, 2024
    12:36 pm

    क्या है खबर?

    कहते हैं कि रोजाना एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर से छुटकारा दिला सकता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेव का इस्तेमाल पार्लर का खर्च भी बचा सकता है।

    सेब एक ऐसा पौष्टिक फल है, जो त्वचा की देखभाल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और बेदाग बनाने की क्षमता रखते हैं।

    आइए सेब को त्वचा पर इस्तेमाल करने के 5 तरीके जानते हैं।

    #1

    सेब और दालचीनी का फेस पैक

    सामग्री: आधा सेब और एक चम्मच दालचीनी पाउडर।

    विधि: सेब और दालचीनी का कारगर फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस किए हुए सेब में दालचीनी का पाउडर मिला दें।

    इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। अब इसे ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें।

    फायदे: इस पैक से त्वचा का कोलेजन बढ़ता है और त्वचा की रंगत निखरती है।

    #2

    सेब और नींबू का टोनर

    सामग्री: आधा सेब, एक चम्मच नींबू का रस और आधा कप पानी।

    विधि: सेब का टोनर बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छीलें और कद्दूकस कर लें। अब इसमें नींबू का रस और पानी डालकर मिला लें।

    इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर अच्छी तरह हिलाएं और फ्रिज में स्टोर करें। जल्द परिणाम पाने के लिए इसे रोजाना 2 बार इस्तेमाल करें।

    फायदे: यह टोनर आपको गोरा बनाएगा और काले धब्बों को भी दूर करेगा।

    #3

    सेब और दही का लिप स्क्रब

    सामग्री: आधा सेब और एक चम्मच सादा दही।

    विधि: सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब इसे एक कटोरे में निकालकर उसमें दही मिलाते हुए एक स्क्रब तैयार कर लें।

    अपने होंठों की देखभाल करने के लिए इसे लगाएं और कुछ देर तक हल्के हाथों से रगड़ें। जब आपको महसूस हो कि आपके होंठ मुलायम हो गए हैं, तब इसे धो लें।

    फायदे: इस स्क्रब के जरिए होंठों की मृत त्वचा हट जाएगी और होंठ गुलाबी बन जाएंगे।

    #4

    सेब और हल्दी का फेस पैक

    सामग्री: आधा सेब और आधा चम्मच हल्दी पाउडर।

    विधि: सेब और हल्दी का फेस पैक तैयार करने के लिए सेब का छिलका उतारकर उसे कद्दूकस कर लें। अब इसमें हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

    इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। जब पैक पूरी तरह सूख जाए, तब इसे पानी से साफ कर लें।

    फायदे: हल्दी अपने एंटीसेप्टिक गुणों के कारण मुंहासों से छुटकारा दिलाएगी और सेब त्वचा को हाइड्रेट करके निखार प्रदान करेगा।

    #5

    सेब और ओट्स का स्क्रब

    सामग्री: आधा सेब और 2 चम्मच ओट्स।

    विधि: सेब का कारगर स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले इसे छीलें और कद्दूकस कर लें। अब इसमें ओट्स डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

    इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। जब आपको महसूस हो कि आपका चेहरा साफ हो गया है, तो इसे पानी से धो लें।

    फायदे: इस स्क्रब से आपका चेहरा एक्सफोलिएट हो जाएगा, जिससे ब्लैकहेड्स और चेहरे पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    त्वचा की देखभाल

    मानसून में नमी से होने लगे हैं मुंहासे? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे टिप्स
    चेहरे के तैलीय प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए आजमाएं ये 5 प्रभावी घरेलू नुस्खे  घरेलू नुस्खे
    गर्भावस्था में भी चमकती है दीपिका पादुकोण की त्वचा, अभिनेत्री ने बताए देखभाल के टिप्स  दीपिका पादुकोण
    खूबसूरती बढ़ाने के लिए करवा रही हैं वैम्पायर फेशियल? जान लीजिए इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य

    रात के समय अगर आपको होता है चिंता का अनुभव तो अपनाएं ये नुस्खे, मिलेगी मदद  तनाव
    यात्रा करने से धीमी हो सकती है उम्र बढ़ने की गति, नए अध्ययन ने किया दावा यात्रा
    कोलकाता मामले के बाद ओडिशा सरकार अलर्ट, डॉक्टरों को ड्यूटी पर मिलेगी 24 घंटे सुरक्षा कोलकाता
    वॉटर रिटेंशन से राहत पाने में मदद करते हैं ये खाद्य पदार्थ, करें डाइट में शामिल डाइट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025