Loading...
त्योहारों के दौरान पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
त्योहारों के दौरान पेट फूलने की समस्या से ऐसे पाएं राहत

त्योहारों के दौरान पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

लेखन अंजली
Nov 12, 2026
11:00 am

क्या है खबर?

त्योहारों का मौसम आते ही हर कोई तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लेने लगता है, लेकिन इसके कारण पेट फूलने की समस्या हो सकती है। हालांकि, इसे सामान्य माना जाता है, लेकिन इससे असुविधा महसूस हो सकती है। अगर आप भी त्योहारों के दौरान इस समस्या से परेशान रहते हैं तो आइए आज हम आपको इसके लिए 5 असरदार तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप पेट फूलने की समस्या से राहत पा सकते हैं।

#1

हल्का और कम मसालेदार खाना खाएं

त्योहारों के दौरान तली चीजें, बिरयानी, पनीर, मिठाई और अन्य कई व्यंजनों का सेवन किया जाता है, जो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। इसलिए इनका सेवन कम करें और हल्का भोजन करें।

इसके लिए आप दाल, चावल, रोटी और सब्जी का सेवन कर सकते हैं। इस तरह के भोजन से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है।

#2

पानी का करें भरपूर सेवन

पानी का सेवन पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। यह पाचन को ठीक करने और पेट की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

इसके अतिरिक्त यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है। इसलिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।

इसके साथ ही आप इसमें नींबू का रस या पुदीना भी मिला सकते हैं। यह आपके पाचन को बेहतर बनाएगा।

ADVERTISEMENT

#3

फाइबर युक्त भोजन खाएं

फाइबर युक्त भोजन का सेवन पेट फूलने की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। फाइबर पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ-साथ आंत की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दलिया, ओट्स, चिया बीज आदि को शामिल कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों से पेट की समस्याओं से बचने में सहायता मिलती है।

ADVERTISEMENT

#4

गर्म पानी से नहाएं

गर्म पानी से नहाने से भी पेट फूलने की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, गर्म पानी से नहाने से रक्त का बहाव बेहतर होता है, जिससे पाचन तंत्र भी ठीक से काम करता है।

इसके अलावा इससे पेट की सूजन कम होती है और आराम महसूस होता है। साथ ही इससे शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

#5

हल्की एक्सरसाइज करें

पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए हल्की एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद हो सकता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और आंत की सूजन कम होती है। आप रोजाना सुबह या शाम टहल सकते हैं।

इसके अलावा आप योगाभ्यास भी कर सकते हैं। इसके लिए आप वज्रासन, बालासन, शवासन, पवनमुक्तासन आदि को अपना सकते हैं। इनसे पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

ADVERTISEMENT