भारतीय इतिहास की 5 महान महिला पेंटर, जो अपनी कला से बनीं महिलाओं की आवाज
क्या है खबर?
कला के मामले में भारत बेहद समृद्ध देश रहा है, जिसमें न केवल पुरुषों, बल्कि महिलाओं का भी खासा योगदान रहा है।
महिला पेंटरों ने अपनी कला के जरिए नारियों के सामाजिक मुद्दों को आवाज दी और उनको प्रोत्साहन भी दिया। इन कलाकारों ने कई सुंदर कलाकृतियां बनाई थीं, जो आज भी महिला पेंटरों की प्रेरणा बनी हुई हैं।
आज के लेख में हम आपको भारतीय इतिहास की 5 सबसे महान महिला पेंटरों के बारे में बताएंगे।
#1
अमृता शेरगिल
अमृता शेरगिल को भारतीय चित्रकला की सबसे महान महिला कलाकार माना जाता है। उन्हें भारत की फ्रिदा काहलो के नाम से भी जाना जाता है।
उन्होंने पेरिस से पेंटिंग सीखी थी और उनकी कला में ज्यादातर महिलाओं के व्यक्तिगत संघर्षों का कलात्मक वर्णन किया जाता था।
उन्होंने द स्टोरी टेलर, ट्री गर्ल्स और ब्राइड्स टॉयलेट जैसी कई सुंदर कलाकृतियों को रूप दिया, जिनमें महिलाएं ही मुख्य पात्र रहती हैं।
अमृता शेरगिल की 5 सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग के बारे में जानें।
#2
साहिफा बानू
साहिफा बानो जहांगीर के दरबार की एक राजकुमारी थीं, जो 17वीं शताब्दी की महान पेंटर थीं। वह मुगल काल में प्रसिद्धि पाने वाली एकमात्र महिला कलाकार थीं।
उस दौर में बनाई गई सिर्फ 3 या 4 पेंटिंग ही ऐसी हैं, जो निश्चित रूप से उनकी हैं। उनकी कलाकृतियां उनकी बुद्धि, कौशल और प्रतिभा की गाथा करती आई हैं।
बानू की सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग में एक महिला अपना स्व-चित्र बना रही है, जबकि उसका सेवक उसके सामने दर्पण पकड़े खड़ा है।
#3
सुनयनी देवी
रवींद्रनाथ टैगोर भारत के एक रत्न हैं, जिनके परिवार की एक महिला ने भी कला जगत को नया आयाम दिया था। उनका नाम सुनयनी देवी था, जो रवींद्रनाथ टैगोर की भतीजी थीं।
उनके भाई अवनिंद्रनाथ टैगोर भी एक महान कलाकार थे, जिन्होनें सुनयनी को पेंटिंग सिखाई थी। सुनयनी भारत की पहली महिला पेंटर थीं, जो कैनवास पर महिलाओं के चित्र ही उकेरा करती थीं।
वह सार्वजनिक मान्यता पाने वाली पहली भारतीय महिला चित्रकार थीं।
#4
मीरा मुखर्जी
मीरा मुखर्जी भारती की सबसे प्रतिभाशाली मूर्तिकार थीं, जिन्होनें अपने हाथों से कई सुंदर मूर्तियां बनाईं।
उन्होंने पेंटिंग के बजाय मूर्तिकार अपनाई थी, लेकिन उनका जिक्र किए बिना यह सूची पूरी नहीं हो सकती।
मीरा ने गांव में रहकर सालों तक इस पारंपरिक लोक कला का अवलोकन, अध्ययन और अभ्यास किया।
उनकी सबसे प्रसिद्ध कलाकृति नटराज जी की एक मूर्ति है, जिसमें उन्होंने 2 के बजाय 3 पैर बनाए थे।
#5
नसरीना मोहम्मदी
नसरीन मोहम्मदी एक महान पेंटर थीं, जिन्हें भारत के सबसे महत्वपूर्ण आधुनिक कलाकारों में से एक माना जाता है। वह अपने रेखा-आधारित चित्रों के लिए जानी जाती थीं।
उन्होंने केवल 3 दशकों तक पेंटिंग की, लेकिन इस सीमित समय में भी उन्होंने ऐसी कलाकृतियां रचीं, जिन्होनें भारतीय आधुनिक कला को एक नया आयाम दिया।
उन्होंने उस समय में अपनी रेखाओं वाली पेंटिंग के जरिए नाम कमाया, जब सभी अन्य पेंटर रंगों भरे चित्र बनाते थे।