NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के दौरान अपने घर को साफ और फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    मानसून के दौरान अपने घर को साफ और फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    मानसून के दौरान ऐसे अपने घर को रखें साफ

    मानसून के दौरान अपने घर को साफ और फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Jun 30, 2023
    02:37 pm

    क्या है खबर?

    मानसून में जहां एक तरफ बारिश से आसपास का वातावरण साफ और हरा-भरा नजर आता है, वहीं दूसरी तरफ अत्यधिक नमी के कारण घर में कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

    इस मौसम में घर की दीवारों में सीलन या फर्नीचर में नमी जैसी समस्याओं के कारण गंदगी और अजीब महक पूरे घर को खराब कर देती है।

    ऐसे में आप इन 5 तरीकों को अपनाकर अपने घर को साफ और फ्रेश रख सकते हैं।

    #1

    संक्रमण से घर को ऐसे रखें सुरक्षित

    मानसून में वातावरण में उमस होती है, जो कीड़ों और अन्य परेशान करने वाले जीवों के लिए आदर्श है।

    ऐसे में घर के अंदर और बाहर कीड़ों को रेंगते हुए देखना आम बात है, लेकिन इनसे सुरक्षित रहना जरूरी है।

    इसका कारण है कि कुछ कीड़-मकोड़े फर्नीचर और दीवारों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बीमारियां फैलने का भी कारण बन सकते हैं।

    लाभ के लिए एंटी-बैक्टीरियल सॉल्यूशन से युक्त पानी से घर में पोंछा लगाएं।

    #2

    इस तरह से दीवारों को नमी से बचाएं

    नम दीवारें मानसून के मौसम की सबसे बड़ी समस्या हैं।

    नमी की मौजूदगी नालियों के बंद होने का संकेत देती है या फिर अगर छत पर पानी जमा हो जाता है तो दीवार में नमी आ जाती है।

    मानसून की शुरुआत या उससे पहले बंद नालियों को ठीक करना महत्वपूर्ण है।

    इसके अतिरिक्त खराब दीवारों की मरम्मत के लिए आप वाटरप्रूफ सीलर्स या पुट्टी का उपयोग कर सकते हैं।

    #3

    फर्नीचर को दीवारों से रखें दूर

    आप अपने फर्नीचर को दीवार और खिड़कियों से दूर रखें क्योंकि इनकी वजह से बारिश का पानी फर्नीचर तक आ सकता है, जो बैक्टीरिया को आकर्षित करके इसे खराब कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त फर्नीचर की सफाई के लिए गीली चीजों की बजाय सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें और समय-समय पर टेबल-कुर्सी आदि को पॉलिश करें।

    अलमारी को नमी और कीटों से सुरक्षित रखने के लिए कपूर या नेफथलीन की गोलियां इसमें रखें।

    #4

    बाथरूम का वेंटिलेशन रखें सही

    मौसम में अधिक नमी के कारण बाथरूम पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

    बाथरूम अच्छे से हवादार होनी चाहिए क्योंकि अधिक नमी के कारण यही सबसे ज्यादा प्रभावित होता है।

    कीड़ों या पक्षियों को बाहर रखने के लिए किसी भी छेद के सामने एक जाल लगा दें।

    पानी के जमाव और दुर्गंध को रोकने के लिए दीवारों और कोनों को हर दूसरे दिन कीटाणुनाशक से साफ करें।

    #5

    घर में लगाएं ज्यादा से ज्यादा पौधे 

    मानसून की नमी से घर को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना सुनिश्चित करें।

    घर के मेन गेट और बरामदे के आस-पास पौधों को रखने से नमी का असर काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    पौधों के कारण घर का तापमान संतुलित रहता है, जो घर को फ्रेश रखने के लिए काफी है।

    दरअसल, पौधों द्वारा छोड़ी गई ऑक्सीजन से घर प्राकृतिक तरीके से फ्रेश रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    लाइफस्टाइल
    साफ-सफाई के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    मानसून

    मानसून के दौरान इन पांच तरह के होममेड पेय का करें सेवन, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता खान-पान
    इन कंपनियों ने शुरू किया मानसून कार सर्विस अभियान, मिल रहे कई किफायती ऑफर फॉक्सवैगन की कारें
    मानसून में कार की बैटरी का ऐसे रखेंगे ध्यान तो बढ़ जाएगी उसकी लाइफ बैटरी टेक्नोलॉजी
    मानसून के दौरान अपने लेदर के बैग्स को ठीक रखना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    जैतून का तेल बनाम सरसों का तेल: इनमें से किसका चयन है बेहतर? खान-पान
    घर में मौजूद कॉकरोच से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक और असरदार नुस्खे साफ-सफाई के टिप्स
    दांतों की सड़न से हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये असरदार नुस्खे दांतों का स्वास्थ्य
    कुसुम का तेल स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले 5 जबरदस्त लाभ  स्वास्थ्य टिप्स

    साफ-सफाई के टिप्स

    सैंडविच मेकर को आसानी से साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    घरेलू कीट की समस्याओं से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 प्राकृतिक उपचार  घरेलू नुस्खे
    बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स घरेलू नुस्खे
    घर में मौजूद मकड़ियों से हो गए हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025