Page Loader
गर्मियों में सुंदर दिखने के लिए महिलाएं पहनें ये 5 तरह के लखनवी चिकनकारी की कुर्तियां 

गर्मियों में सुंदर दिखने के लिए महिलाएं पहनें ये 5 तरह के लखनवी चिकनकारी की कुर्तियां 

लेखन सयाली
May 03, 2024
06:14 pm

क्या है खबर?

गर्मी में हमें ठंडक का एहसास देने वाले आरामदायक कपड़े ही पहनने चाहिए। इस मौसम में महिलाओं के फैशन रुझानों में कुर्तियां पहनना बढ़िया रहता है। गर्मियों में खूबसूरत दिखने के लिए आप लखनऊ की मशहूर चिकनकारी कुर्तियां पहनें। चाहे आप किसी पार्टी में शामिल होने वाली हों या कॉलेज जाने वाली हों, चिकनकारी की कुर्तियां हर मौके पर सुंदर दिखती हैं। आप गर्मी में आराम पाने के लिए ये 5 तरह की चिकनकारी की कुर्तियां पहन सकती हैं।

#1

कॉटन की चिकनकारी कुर्ती 

तेज गर्मी के बीच सभी कॉटन के कपड़े पहनने की सलाह देते हैं। कॉटन के कपड़े से बनी चिकन की कुर्तियां सबसे ज्यादा मशहूर होती हैं। इन्हें पहनकर आप स्टाइलिश तो दिखेंगी ही, साथ ही आप अपना आराम भी सुनिश्चित कर सकेंगी। कॉटन के कपड़े से बनी चिकनकारी कुर्ती में भी कई तरह की डिजाइन मिलती हैं। यह कुर्ती कॉलेज और ऑफिस पहनकर जाने के लिए सबसे बढ़िया रहती है। गर्मी में इन फैशन ट्रेंड का बोल-बाला रहने वाला है।

#2

शार्ट चिकनकारी कुर्ती 

इन दिनों महिलाओं को शार्ट कुर्तियां बेहद पसंद आ रही हैं, जिनकी लंबाई टॉप जितनी होती है। चिकनकारी शार्ट कुर्तियां पहनकर आप सबसे सुंदर और अलग दिख सकती हैं। बाजार में आपको कॉटन, जॉर्जेट और नेट के कपड़े से बनी चिकन की शार्ट कुर्तियां हर रंग में मिल जाएंगी। ये कुर्तियां आपको खूबसूरत दिखने के साथ-साथ गर्मी से राहत भी दिला सकती हैं।अधिक आराम पाने के लिए अपने साइज से थोड़ी बड़ी शार्ट कुर्ती पहनें।

#3

चिकनकारी का शरारा सूट 

अगर आप किसी त्योहार या पार्टी में पहनने के लिए पारंपरिक पोशाक तलाश रही हैं तो चिकनकारी का शरारा सूट पहनें। यह बेहद सुंदर और शाही लुक पाने में आपकी मदद कर सकता है। आम तौर पर चिकनकारी का शरार जॉर्जेट के कपड़े से बना होता है, जिसपर कढ़ाई करते वक्त ही चमकीले सितारे आदि जड़े जाते हैं। इसमें एक छोटी लंबाई वाली कुर्ती, सुंदर दुपट्टा और चौड़े पैरों वाला शरारा शामिल होता है।

#4

स्लीवलेस चिकनकारी कुर्ती 

बीते कुछ महीनों से महिलाओं में स्लीवलेस कुर्तियों की लोकप्रियता बढ़ने लगी है। आप इस स्टाइल को चिकन की कुर्तियों के जरिए अपनी अलमारी में शामिल कर सकती हैं। स्लीवलेस चिकन की कुर्तियों में बेहद बारीक कढ़ाई होती है और आम तौर पर इन कुर्तियों की लंबाई भी घुटनों तक होती है। आप इन्हें डेनिम जींस, वाइड-लेग जींस या प्लाजो के साथ पहनकर बेहद सुंदर दिख सकती हैं। इनके साथ बड़े ऑक्सीडाइज्ड झुमके भी पहनें।

#5

जॉर्जेट की चिकनकारी कुर्ती 

लखनऊ में सबसे मशहूर है जॉर्जेट कपड़े से बनी चिकन की कुर्तियां। ये कुर्तियां हर लड़की की अलमारी में होनी ही चाहिए, क्योंकि इनके जरिए सबसे अलग लुक मिल सकता है। ये चिकन की कुर्तियां पतले कपड़े की होती हैं और इनके अंदर आपको कॉटन की समीज सिलवाने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, भारत के कई राज्यों में महिलाएं जॉर्जेट की चिकनकारी कुर्तियों को क्रॉप-टॉप और शॉर्ट्स के साथ भी पहनती हैं।