NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के दौरान आंखों के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    मानसून के दौरान आंखों के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    मानसून के दौरान आंखों के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Jun 25, 2024
    08:49 am

    क्या है खबर?

    मानसून के दौरान आंखों में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका कारण बारिश के पानी और गंदगी का मिलकर आंखों में जाना हो सकता है।

    हालांकि, इससे काफी दिक्कत होती है क्योंकि इसके लक्षणों में आंखों का लाल होना, आंखे दर्द करना और सूजन जैसी समस्याएं शामिल हैं।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप मानसून के दौरान आंखों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकता है।

    #1

    आंखों को छूने या रगड़ने से बचें 

    कई लोग आंखों में चुभन, जलन या धूल चले जाने पर तुरंत आंख रगड़ने लगते हैं, लेकिन ऐसा करने से आंखों को नुकसान होता है और इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

    अगर आपको अपना चेहरे धोना है या आंखें साफ करनी है तो हमेशा साफ और फिल्टर पानी का इस्तेमाल करें।

    साथ ही आंखों को छूने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ करें।

    यहां जानिए आंखों की रोशनी बढ़ाने के तरीके।

    #2

    स्वच्छता का रखें पूरा ध्यान

    अपनी स्वच्छता का ध्यान रखना आंखों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है।

    लाभ के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं, खासकर सार्वजनिक वस्तुओं को छूने के बाद, भोजन से पहले, भोजन करने के बाद और शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद आदि।

    इसके अतिरिक्त अपने पास हैंड सैनिटाइजर रखें और दूषित सतहों को छूने के तुरंत बाद उसका इस्तेमाल करें।

    #3

    अपने आसपास रखें सफाई

    संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपने आसपास साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है।

    अगर आसपास गंदगी और धूल रहेगी तो इससे आंखों की जलन बढ़ सकती है और आंखों का संक्रमण होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

    इससे बचाव के लिए खासतौर से मानसून में रोजाना अपने आस-पास की सतहों और चीजों को एंटी-बैक्टीरियल सॉल्यूशन से साफ करें।

    यहां जानिए आंखों के तनाव को दूर करने वाले प्रभावी तरीके।

    #4

    अपनी चीजें दूसरों के साथ साझा करने से बचें

    दूसरे व्यक्ति का इस्तेमाल किया हुआ तौलिया, रूमाल, आंखों का मेकअप और यहां तक कि कॉन्टैक्ट लेंस के जरिए भी आंखों का संक्रमण फैल सकता है।

    इसलिए मानसून में इन वस्तुओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। बेहतर होगा कि आप इन वस्तुओं को अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी साझा न करें क्योंकि इससे आंखों के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

    #5

    ठंडे पानी के छींटे मारें और चश्मा लगाएं 

    मानसून में धूलभरी हवा से आंखें गंदी हो जाती हैं। इससे बचने के लिए दिन में 3-4 बार ठंडे पानी से आंखों में छीटें मारें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और संक्रमण का भी खतरा कम होगा।

    इसके अतिरिक्त मानसून के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, लेकिन किसी कारणवश अगर आपको बाहर जाना पड़ रहा है तो आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का इस्तेमाल करें। इससे हवा मौजूद बैक्टीरिया आंखों के संपर्क में नहीं आएगें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    EVM के खिलाफ सामने आईं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, बताया- कैसे आएंगे BSP के अच्छे दिन मायावती
    2025 में बढ़ी कैंपस हायरिंग, नौकरियों के मौके ज्यादा- रिपोर्ट  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    कोलकाता हाई कोर्ट ने शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत दी, ये शर्तें लगाईं कोलकाता
    TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में की शादी, BJD नेता पिनाकी मिश्रा बने हमसफर महुआ मोइत्रा

    मानसून

    हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण 5,600 करोड़ रुपये का नुकसान, 187 लोगों की हुई मौत हिमाचल प्रदेश
    आई फ्लू क्या है? जानिए मानसून में इससे बचाव के 5 तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    मानसून में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके मधुमेह
    घर से ह्यूमिडिटी को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जरूर होगा फायदा लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    मीठी ड्रिंक्स की लालसा को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी तरीके खान-पान
    #NewsBytesExclusive: गर्मी की लहर और दिल के दौरे का क्या संबंध है? कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए  गर्मी की लहर
    हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स हृदय रोग
    सौंफ के इस्तेमाल से बनाकर खाएं ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025