LOADING...
गर्मियों के दौरान बालों के झड़ने से बचने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार टिप्स
गर्मियों में बालों का झड़ना रोकने के तरीके

गर्मियों के दौरान बालों के झड़ने से बचने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार टिप्स

लेखन अंजली
Mar 12, 2026
06:00 pm

क्या है खबर?

गर्मियों में उमस और पसीने के कारण कई लोगों के सिर में खुजली होती है, जिसके कारण बालों के झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, बालों के झड़ने का कारण गर्मियों में सिर की त्वचा का अत्यधिक तैलीय होना होता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में बालों के झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं।

#1

रोजाना सिर धोने की आदत डालें

रोजाना सिर धोने से सिर की त्वचा पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। इसके लिए आप किसी भी हल्के शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह सुनिश्चित करें कि शैंपू में सल्फेट न हो क्योंकि इससे बाल और भी रूखे हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त गर्मियों में हफ्ते में दो बार कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। यह बालों को नमी देने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

#2

सिर की मालिश करें

बालों के झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए सिर की मालिश करना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पहले सिर पर थोड़ी मात्रा में नारियल या बादाम का तेल लगाएं और हल्के हाथों से 5 मिनट तक मालिश करें। यह प्रक्रिया खून के प्रवाह को बढ़ावा देती है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल झड़ने की समस्या कम होती है।

Advertisement

#3

गर्मियों में बालों को ढक कर रखें

गर्मियों के दौरान बालों को धूप से बचाकर रखना जरूरी है क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें बालों के प्रोटीन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए जब भी आप घर से बाहर जाएं तो अपने सिर को किसी स्कार्फ या टोपी से ढक कर जाएं। अगर आप स्कार्फ या टोपी नहीं पहनना चाहते हैं तो इससे पहले बालों पर ऐसे उत्पाद लगा लें, जो किरणों से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

Advertisement

#4

पोषक तत्वों से भरपूर आहार अपनाएं

बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर आहार बहुत जरूरी है। इसलिए अपने आहार में विटामिन, आयरन, जिंक और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इन पोषक तत्वों से भरपूर आहार से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और बालों के झड़ने की समस्या कम होती है। इसके अतिरिक्त बालों के विकास के लिए हरी सब्जियां, फल और नट्स का सेवन भी करें।

#5

तनाव को कम करने के लिए करें ध्यान

तनाव भी बालों के झड़ने का एक कारण हो सकता है। इसलिए तनावमुक्त रहने की कोशिश करें। इसके लिए आप योग, ध्यान या अन्य शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पसंदीदा गाने सुनें या किताब पढ़ें। इस तरह से आप तनाव को कम करके बालों के झड़ने की समस्या से बच सकते हैं।

Advertisement