NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भाई दूज पर बहनों को करना चाहते हैं खुश? ये तोहफे देकर जीत सकते हैं दिल 
    अगली खबर
    भाई दूज पर बहनों को करना चाहते हैं खुश? ये तोहफे देकर जीत सकते हैं दिल 

    भाई दूज पर बहनों को करना चाहते हैं खुश? ये तोहफे देकर जीत सकते हैं दिल 

    लेखन सयाली
    Oct 28, 2024
    07:01 am

    क्या है खबर?

    सभी भाई-बहन भाई दूज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन भाई-बहन एक दूसरे से मिल पाते हैं और एक दूसरे के साथ समय बिता पाते हैं।

    इस साल यह त्योहार 3 नवंबर को पड़ रहा है, जिस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके बदले भाई उन्हें उनकी पसंद के तोहफे देते हैं।

    अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आप अपनी बहनों को क्या भेंट दें तो आप ये 5 विकल्प चुन सकते हैं।

    #1

    चांदी या सोने की वस्तुएं

    भाई दूज का त्योहार दिवाली के 5 दिवसीय उत्सव का हिस्सा है, जिसके दौरान सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

    आप अपनी बहन को भाई दूज पर इन धातुओं से बने जेवर भेंट कर सकते हैं। आप अपनी बहन को चांदी या सोने की चेन, अंगूठी या बालियां भी दिला सकते हैं।

    इसके अलावा, आप उन्हें कस्टमाइज्ड संदेश वाले चांदी या सोने के सिक्के भी दे सकते हैं। इन्हें देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    #2

    चॉकलेट या खाने का गिफ्ट हैंपर 

    सभी महिलाओं को चॉकलेट खाना पसंद होता है, जो एक बढ़िया तोहफा हो सकता है।

    त्योहारों के दौरान हर मिठाई की दुकान पर चॉकलेट के हैंपर मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी बहन को भेंट कर सकते हैं।

    इसके अलावा, अगर आपकी बहन को मीठा खाना पसंद नहीं है, तो आप उन्हें खान-पान की अलग-अलग चीजों वाला गिफ्ट हैंपर दें।

    आप उसमें चिप्स, बिस्किट, दालमोठ, जूस, कॉफी आदि जैसी कई चीजें रखवा सकते हैं।

    #3

    हेयर स्टाइलिंग ब्रश 

    सभी महिलाओं को अपने बालों से प्रेम होता है और वे हर मौके पर उन्हें अलग अंदाज में स्टाइल करना पसंद करती हैं।

    अगर आपकी बहन भी हर उत्सव पर पार्लर जाकर हेयर स्टाइल बनवाती हैं, तो उन्हें हेयर स्टाइलिंग ब्रश देना अच्छा रहेगा।

    इससे वह घर बैठे ही नई-नई हेयर स्टाइल बना पाएंगी और पार्लर का खर्चा भी बचेगा।

    बाजार में बिजली से चलने वाले कई हेयर स्टाइलिंग ब्रश उपलब्ध हैं, जिनमें से एक को आप चुन सकते हैं।

    #4

    कस्टमाइज्ड तोहफे

    आप अपनी बहन को जीवनभर संजोने योग्य याद देना चाहते हैं तो उनके लिए कोई कस्टमाइज्ड तोहफा बनवाएं। बाजार में मिलने वाले कस्टमाइज्ड उपहारों की सूची में से आप एक का चुनाव कर सकते हैं।

    आप अपनी बहन को उनकी तस्वीर वाला कॉफी मग, उनकी तस्वीर वाला लैंप या अपने साथ खीची गई तस्वीर वाला मिनिएचर भेंट कर सकते हैं।

    इसके अलावा, आप उन्हें अपने दिल की बातें बताने के लिए खत लिख कर दे सकते हैं।

    #5

    नाइट लैंप

    इन दिनों बाजार में कई तरह के सुंदर लाइट लैंप मिलने लगे हैं। ये लैंप अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होते हैं और घर की सजावट के लिए बढ़िया रहते हैं।

    आप इस साल भाई दूज पर अपनी बहनों को एक खूबसूरत-सा नाइट लैंप भेंट करें। आप उन्हें टेडी बियर वाला लैंप, गैलक्सी वाला लैंप या सूरज की रोशनी वाला लैंप दे सकते हैं।

    इन्हें जलाकर उनको अत्यंत खुशी महसूस होगी और उन्हें पढ़ाई में भी मदद मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाई दूज
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    क्या मस्क-ट्रंप विवाद से खतरे में पड़ सकता है शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन? एलन मस्क
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के मार्केटिंग प्रमुख हवाई अड्डे से गिरफ्तार, 3 अन्य हिरासत में बेंगलुरु
    ट्रंप-मस्क विवाद से खतरे में स्पेस-X के अरबों डॉलर के अनुबंध, नासा को क्या है खतरा? डोनाल्ड ट्रंप
    मस्क ने ट्रंप पर महाभियोग चलाने की मांग की, कहा- उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है एलन मस्क

    भाई दूज

    पश्चिम बंगाल: 26 साल से बहन की याद में मुंह में जैतून रखे हुए है शख्स पश्चिम बंगाल
    14 या 15 नवंबर, कब है भाई दूज? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें  त्यौहार
    भाई दूज के मौके पर घर पर बनाएं ये 5 स्नैक्स, जानिए इनकी रेसिपी त्यौहार
    भाई दूज के अवसर पर अपने भाई के लिए घर पर बनाएं ये मिठाइयां, जानें रेसिपी खान-पान

    त्यौहार

    करवा चौथ 2024: जानिए इस त्योहार की तिथि, चांद निकलने का समय और अन्य जरूरी बातें लाइफस्टाइल
    धनतेरस के त्योहार पर खरीदें ये 6 शुभ चीजें, होगी धन और वैभव की प्राप्ति  धनतेरस
    दिवाली के दिन घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, त्योहार बन जाएगा और भी खास दिवाली
    इस साल सबसे अच्छी और मजेदार दिवाली पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स दिवाली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025